Thursday, February 5

State

बिहार के 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 1 अप्रैल 2026 से बिल होगा सस्ता, हर महीने 140 रुपये तक की बचत संभव
Bihar, Politics, State

बिहार के 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 1 अप्रैल 2026 से बिल होगा सस्ता, हर महीने 140 रुपये तक की बचत संभव

पटना, 24 नवंबर 2025बिहार के शहरी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की बिजली आपूर्ति कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BRC) को नया प्रस्ताव भेजा है, जिसके मंजूर होने पर शहरी क्षेत्रों में बिजली की दरें कम हो जाएंगी। नई व्यवस्था लागू होते ही 35 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा और शहरी परिवारों को गांवों की तरह सस्ती बिजली मिल सकेगी। सिंगल स्लैब लागू करने की तैयारी कंपनी ने यह प्रस्ताव ग्रामीण मॉडल की तर्ज पर तैयार किया है। पिछले वर्ष ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए दो स्लैब हटाकर एक ही स्लैब लागू किया गया था। अब उसी तरह शहरी उपभोक्ता भी एकीकृत दर का लाभ उठा सकते हैं।आयोग की मंजूरी मिलने पर नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। अभी क्या है व्यवस्था? बिहार में फिलहाल शहरी उपभोक्ताओं पर दो स्लैब लागू हैं— पहला स्लैब: 1–100 यूनिट बिना सब्स...
अमित शाह से शिकायत तक पहुंचा विवाद, दहानु की रैली में BJP पर अप्रत्यक्ष हमला स्थानीय निकाय चुनाव से पहले महायुति में बढ़ी तकरार
Maharashtra, Politics, State

अमित शाह से शिकायत तक पहुंचा विवाद, दहानु की रैली में BJP पर अप्रत्यक्ष हमला स्थानीय निकाय चुनाव से पहले महायुति में बढ़ी तकरार

मुंबई। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्ता पक्ष महायुति में तनाव खुलकर सामने आने लगा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दहानु में अपनी रैली के दौरान बिना नाम लिए भाजपा पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “तानाशाही और अहंकार के खिलाफ जनता एकजुट हो रही है। रावण भी अहंकारी था, इसलिए उसकी लंका जला दी गई। 2 दिसंबर को आपको भी ऐसा ही करना है—भ्रष्टाचार खत्म कर विकास के लिए वोट दीजिए।” दहानु में सीधी टक्कर शिंदे ने जनता से शिवसेना उम्मीदवार राजू माछी को जीताने की अपील की। शिवसेना की जिला प्रमुख किरण सांख्ये ने बताया कि माछी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार हैं भाजपा अपने जिला प्रमुख भरत राजपूत के समर्थन में खड़ी है एनसीपी के दोनों धड़े शिवसेना के साथ आए हैं इस सीट पर दोनों सहयोगी दलों के बीच सीधा मुकाबला बन गया है। ठाणे–पालघर में वर्चस्व की जंग तनाव की शुरुआ...
बिहार में 450 से अधिक बीएलओ निलंबित, पर आत्महत्या का कोई मामला नहीं चुनाव आयोग के अधिकारियों ने किए दावे, फेज-2 की रफ्तार पहले से सुचारू
Bihar, Politics, State

बिहार में 450 से अधिक बीएलओ निलंबित, पर आत्महत्या का कोई मामला नहीं चुनाव आयोग के अधिकारियों ने किए दावे, फेज-2 की रफ्तार पहले से सुचारू

नई दिल्ली/पटना। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बीएलओ की मौतों और कथित आत्महत्याओं को काम के दबाव से जोड़कर उठ रही आशंकाओं के बीच चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, बिहार में पहले चरण के दौरान 450 से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर्स को लापरवाही के कारण निलंबित तो किया गया, लेकिन एक भी आत्महत्या का मामला सामने नहीं आया। फेज-1 बनाम फेज-2: रफ्तार में बड़ा अंतर अधिकारियों ने बताया कि फेज-1 केवल बिहार में आयोजित हुआ था और एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण का कार्य मात्र 4 दिनों में पूरा करना पड़ा। इसके विपरीत, फेज-2 में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यही प्रक्रिया 10 दिनों तक चली, जिसके कारण काम का दबाव अपेक्षाकृत कम रहा। पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में मौतों की जांच जारी पश्चिम बंगाल में कथित आत्महत्या के मामलों ने चिंता बढ़...
सीएम भूपेंद्र पटेल का संवेदनशील फैसला शादी में बाधा न हो, जामनगर का कार्यक्रम बदला
Gujarat, Politics, State

सीएम भूपेंद्र पटेल का संवेदनशील फैसला शादी में बाधा न हो, जामनगर का कार्यक्रम बदला

अहमदाबाद, संवाददाता। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक बार फिर अपने सरल और संवेदनशील व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। जामनगर में निर्धारित उनका सरकारी कार्यक्रम उस स्थल के पास तय था, जहां एक परिवार की बेटी का विवाह समारोह होना था। परिवार की ओर से जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने न सिर्फ कार्यक्रम बदलने का निर्णय लिया, बल्कि स्वयं फोन कर परिजनों को आश्वस्त भी किया कि उनके उत्सव में कोई व्यवधान नहीं डाला जाएगा। जानकारी मिलते ही बदला कार्यक्रम जामनगर के टाउनहॉल में 23 नवंबर को विवाह समारोह तय था। इसी दौरान टाउनहॉल प्रबंधन ने परिवार को सूचित किया कि उसी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी वहीं प्रस्तावित है। अचानक उत्पन्न स्थिति से परिवार चिंतित हो गया और इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने परिवार को फोन कर कहा—“आप चिंता न करें, आप...
ग्वालियर में कुख्यात अपराधी कपिल यादव का एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार बीजेपी नेता पर हमले के आरोप में था वांछित
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में कुख्यात अपराधी कपिल यादव का एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार बीजेपी नेता पर हमले के आरोप में था वांछित

ग्वालियर, संवाददाता। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी कपिल यादव और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मोहनपुर के पास बंधोली के जंगलों में मुठभेड़ हुई। लगभग 10 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कपिल यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गोपनीय इनपुट पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, कपिल यादव की गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिलने पर कई थानों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्ध मूवमेंट दिखने पर क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कंट्रोल फायर किया। दर्जनों मुकदमों में नाम, घोषित था इनामी कपिल यादव पर हमला, लूट, मारपीट और अवैध हथि...
उत्‍तराखंड के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप, दो महिलाओं के विवाद से फिर बढ़ी हलचल
State, Uttarakhand

उत्‍तराखंड के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप, दो महिलाओं के विवाद से फिर बढ़ी हलचल

देहरादून/हरिद्वार। ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सहारनपुर की एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो जारी करते हुए पूर्व विधायक पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वीडियो में आरोप, कार्रवाई न होने की शिकायत उर्मिला ने कहा है कि पिछले चार वर्षों से उनका उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया। उन्होंने दावा किया कि यदि चार दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी हस्तक्षेप की अपील की है। हरिद्वार एसएसपी पर लापरवाही का आरोप उर्मिला का कहना है कि उन्होंने शिकायत ह...
राजस्थान में लेपर्ड का आतंक: जयपुर के बाद राजसमंद में हमला, 87 वर्षीय बुजुर्ग की आंख नोची, इलाके में दहशत
Rajasthan, State

राजस्थान में लेपर्ड का आतंक: जयपुर के बाद राजसमंद में हमला, 87 वर्षीय बुजुर्ग की आंख नोची, इलाके में दहशत

जयपुर/राजसमंद। प्रदेश में तेंदुए के रिहायशी और कृषि क्षेत्रों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। 20 नवंबर को जयपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के सरकारी आवास में लेपर्ड दिखने से हड़कंप मचा था। वहीं अब ताजा और दहला देने वाली घटना राजसमंद जिले से सामने आई है, जहां रविवार सुबह खेत में बैठे एक 87 वर्षीय बुजुर्ग पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। झोर गांव में सुबह का सन्नाटा चीखों में बदला घटना झोर गांव की बताई जा रही है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग जगरूप कीर रोजाना की तरह सुबह लगभग 8 बजे खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में तेंदुए ने उनकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी और सिर व पीठ पर गहरे घाव पहुंचे। गंभीर हालत में उदयपुर रेफर हमले के बाद घायल बुजुर्ग खेत में ही लहूलुहान होकर गिर ...
राजस्थान में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
Rajasthan, State

राजस्थान में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

सीकर। जिले के नीमकाथाना उपखंड में हनी ट्रैप का संगठित गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आया है। पाटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर आरोप है कि यह प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। ई-मित्र संचालक से दो लाख की मांग थानाधिकारी रमेश मीणा के अनुसार, पाटन क्षेत्र के ई-मित्र संचालक अनुज ने 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उसे बार-बार फोन कर धमका रहे हैं। आरोपियों ने पहले उसे मित्रता के नाम पर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की और बाद में दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दबिश देकर गैंग के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार,...
श्याम भक्तों के लिए बड़ी सौगात: हरियाणा–राजस्थान से खाटूश्यामजी तक सीधी बस सेवा शुरू
Rajasthan, State

श्याम भक्तों के लिए बड़ी सौगात: हरियाणा–राजस्थान से खाटूश्यामजी तक सीधी बस सेवा शुरू

सीकर। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ खाटूश्यामजी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने नारनौल और नांगल चौधरी से राजस्थान के विभिन्न कस्बों को जोड़ते हुए नई सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस सुविधा से दोनों राज्यों के श्याम भक्तों की यात्रा अब अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी। लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी नांगल चौधरी में हाल ही में नए बस अड्डे के उद्घाटन के साथ इस सेवा की शुरुआत की गई। पहले ही दिन बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने चालक दल का फूलमालाओं से स्वागत किया और इसे “महत्वपूर्ण कदम” बताया। रूट और समय-सारिणी नारनौल डिपो से रवाना होने वाली बस इस मार्ग से होकर खाटूश्यामजी पहुंचेगी—नारनौल → नांगल चौधरी → लुजोता → शहबाजपुर → दोस्तपुर → दोखेरा → दलपतपुरा → रामपुरा → खरकड़ा (राजस्थान) → पाटन → नीमकाथाना → चला → खंडेला मोड़ → पलसान...
साहिबाबाद मंडी में अब बिना केमिकल पकेंगे फल, मिथेन गैस से संचालित होगा राइपिंग चैंबर
State, Uttar Pradesh

साहिबाबाद मंडी में अब बिना केमिकल पकेंगे फल, मिथेन गैस से संचालित होगा राइपिंग चैंबर

गाजियाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी में फल पकाने के लिए अब केमिकल का इस्तेमाल बंद होने जा रहा है। सब्जी मंडी समिति ने 100 टन क्षमता वाले राइपिंग चैंबर की योजना तैयार की है, जो मिथेन गैस से संचालित होगा। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि बाजार में पहुंचने वाले फलों की सुरक्षा और गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी। पीपीपी मॉडल पर बनेगा राइपिंग चैंबर और कोल्ड स्टोरेज सब्जी मंडी समिति ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर मंडी परिषद को भेज दिया है। राइपिंग चैंबर की लागत: करीब 25 लाख रुपये मॉडल: PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) कोल्ड स्टोरेज और राइपिंग चैंबर एक साथ विकसित किए जाएंगे पहले केवल 20 टन कोल्ड स्टोरेज का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर राइपिंग चैंबर भी शामिल किया गया है। आम, केला और पपीता अब सुरक्षित तरीके से पकेंगे मंडी में मुख्य रूप से आम, केला, शरीफा और पप...