विकसित एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप है ‘विजन डॉक्यूमेंट’
जबलपुर, 02 नवम्बर 2025 | संवाददाता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश@2047: विजन डॉक्युमेंट’ राज्य के विकास का ऐसा रोडमैप है, जो प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और नागरिक जीवन की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय स्तर तक पहुँचाने का आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि इस दृष्टिपत्र में वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रति व्यक्ति आय 22 लाख रुपये, औसत आयु 84 वर्ष और साक्षरता दर 100 प्रतिशत तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विज़न से प्रेरित यह डॉक्यूमेंट एक आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने बताया कि कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाकर प्रदेश को समृद्ध औ...






