मां के निधन के बाद भी कर्तव्य पर अडिग रहीं बीएलओ नीलू गौड़, इंदौर कलेक्टर ने किया सम्मानित
इंदौर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इंदौर की बीएलओ नीलू गौड़ ने कर्तव्य निष्ठा की मिसाल पेश की। नीलू की मां का कैंसर से निधन हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फील्ड कार्य को जारी रखा। उनके इस समर्पण की जानकारी मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे और नीलू का उत्साह बढ़ाया।
कलेक्टर ने दी ढांढस बंधाई
कलेक्टर ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा प्रशासन नीलू के साथ है। उन्होंने कहा कि नीलू ने जिस तरह अपने कर्तव्य को निभाया है, वह सभी बीएलओ के लिए प्रेरणा है। मौके पर कलेक्टर ने अन्य बीएलओ और मतदाताओं से भी चर्चा कर चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। बड़ी ग्वालटोली स्थित परिसर में 8 मतदान केंद्रों पर SIR का कार्य चल रहा है और आधे से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
अंतिम संस्कार से पहले भी फॉर्म कलेक्शन
नीलू ने बताया कि 22 नवंबर को उनकी मां का निधन हुआ। स...









