केरल का वर्कला बीच: 50 लोगों ने मिलकर विशालकाय व्हेल शार्क को बचाया, तीन घंटे की हिम्मत भरी मुहिम
विराट खबर (शशि मिश्रा) – केरल के वर्कला बीच से दिल को छू लेने वाली खबर आई है। यहां 15 फीट लंबी और भारी वजन वाली व्हेल शार्क एक मछुआरे के जाल में फंसकर समुद्र के किनारे आ गई। इसके बाद स्थानीय लोग और पर्यटकों का एक समूह मिलकर इस विशाल जीव को सुरक्षित रूप से समुद्र में वापस पहुँचाने में जुट गया।
मछुआरों ने जताई आशंकासुबह मछुआरे जब जाल खींच रहे थे, तब उन्हें लगा कि जाल में मछलियां फंसी हैं, लेकिन वह विशालकाय शार्क थी। जाल भारी होने और शार्क का वजन ज्यादा होने के कारण अकेले मछुआरे उसे वापस नहीं ले जा सके।
50 लोगों की संयुक्त कोशिशस्थानीय लोग और पर्यटक जुट गए। लगभग 50 से अधिक लोग लगातार तीन घंटे तक शार्क को समुद्र में धकेलने की कोशिश करते रहे। ऊंची लहरों और तेज बहाव के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कई बार शार्क समुद्र की ओर गई, लेकिन लहरों की वजह से फिर किनारे आ गई। इस दौरान कई लोगों क...







