शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, चंबा और मनाली समेत पहाड़ हुए सफेद
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। राजधानी शिमला में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, वहीं मनाली, चंबा और नारकंडा में भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते पहाड़ और सड़कें पूरी तरह से सफेद हो गई हैं और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की छतों पर भी बर्फ जम गई है। पर्यटकों के चेहरे बर्फबारी का आनंद लेते हुए खिल उठे हैं।
मौसम विभाग ने 23 जनवरी के लिए कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना थी। वहीं ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भी भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी थी। शिमला और किन्नौर में भी गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी।
मौसम वि...










