Wednesday, May 20

This slideshow requires JavaScript.

मनाली में बर्फबारी के बीच महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

 

This slideshow requires JavaScript.

 

मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बन गया है। इस वीडियो में मेघा रानी नामक महिला लाल साड़ी में बर्फ के बीच मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला ने अपनी साड़ी उतारकर हाथों से लहराते हुए और बिकनी में नाचती हुई खुद को कैद किया।

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि मेघा रानी के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 41 हजार फॉलोअर्स हैं। इस घटना को लेकर लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ ने वीडियो की तारीफ की है, लेकिन अधिकतर लोग इसे देवभूमि की गरिमा और सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन मान रहे हैं।

 

स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खेद और नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि मनाली जैसे पर्यटन स्थल को लोकप्रियता बटोरने के लिए इस तरह का कंटेंट बनाना और शेयर करना न सिर्फ अस्वीकार्य है, बल्कि यह स्थान की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी प्रभावित करता है। यूजर संगी स्टार ने लिखा, “मतलब मनाली में नंगा होने के लिए जाना होता है। हर जगह गंद फैला रखा है।” वहीं अर्चना नाम की यूजर ने टिप्पणी की, “इसे कहते हैं इज्जत उछालना।”

 

वीडियो पर कमेंट कर रहे अन्य यूजर्स ने भी कहा कि मनाली जैसे परिवारिक और पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया पर सस्ते लाइक और फॉलोअर्स के लिए नुकसान पहुँचाना ठीक नहीं है। निखिल सैनी नामक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जगह की कोई इज्जत नहीं, वहां के लोगों की कोई इज्जत नहीं। ये फैमिली स्पॉट्स और टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, न कि सस्ते कंटेंट बनाने की जगहें। ऐसे लोगों की वजह से ये जगहें धीरे-धीरे खराब हो रही हैं।”

 

इस घटना ने मनाली के पर्यटन स्थलों और सोशल मीडिया कंटेंट के संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply