Friday, June 19

Gujarat

अहमदाबाद विमान हादसा: इटैलियन अख़बार ने बड़ा दावा, पायलट ने कथित तौर पर बंद किए इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच
Gujarat, State

अहमदाबाद विमान हादसा: इटैलियन अख़बार ने बड़ा दावा, पायलट ने कथित तौर पर बंद किए इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच

अहमदाबाद, 12 फरवरी 2026: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया की फ्लाइट 171 दुर्घटना को लेकर इटली के प्रमुख अख़बार कोरिएरे डेला सेरा ने बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि पायलट द्वारा इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर बंद किए जाने से हुआ। रिपोर्ट में हवाला दिया गया है कि इस मामले में नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई बातचीत में पायलट सुमित सभरवाल की ओर इशारा किया गया है। हादसे के समय फ्लाइट में कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर मौजूद थे। घटना के विवरण के अनुसार, फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद अहमदाबाद में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई थी। इस हादसे में 260 लोग—241 यात्री और चालक दल के सदस्य—हंसते हुए अपनी जान गंवा बैठे, जबकि केवल विश्वासकुमार रमेश सुरक्षित बचे। जांच की शुरुआती जानकारी:डीजी...
ऊपर हेलमेट, नीचे शराब: अहमदाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से आए ट्रक को रोका, खुला बड़ा खेल
Gujarat, State

ऊपर हेलमेट, नीचे शराब: अहमदाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से आए ट्रक को रोका, खुला बड़ा खेल

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने हेलमेट के नीचे छिपाई गई विदेशी शराब की भारी खेप पकड़कर एक बड़े शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नारोल इलाके में रविवार देर रात किए गए इस ऑपरेशन में ट्रक चालक जॉनी बलदेवसिंह चंदेल (38) को गिरफ्तार किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हवानी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने एसपी रिंग रोड, असलाली सर्कल और साईंनाथ पार्किंग के पास निगरानी के बाद ट्रक को रोका। पहले पुलिस टीम को ट्रक के ऊपरी हिस्से में लदे हेलमेट देखकर सहजता हुई, लेकिन जब उन्होंने हेलमेटों के बॉक्स हटाए, तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि ट्रक में 1,053 हेलमेट लदे थे, जिनके नीचे छिपाकर 10,749 बोतलें विदेशी शराब रखी गई थीं। इस शराब की कीमत लगभग 63.86 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि हेलमेट की कीमत 5.25 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में ट्रक, एक मोबाइल ...
गुजरात में अप्रैल से हो सकते हैं KLN राव रेगुलर डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चर्चा तेज
Gujarat, State

गुजरात में अप्रैल से हो सकते हैं KLN राव रेगुलर डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चर्चा तेज

अहमदाबाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्ति की प्रथा पर नाराजगी जताई और राज्यों को नियमित डीजीपी नियुक्त करने के लिए समय पर प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। इस कड़े रुख के बाद गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में चर्चा तेज हो गई है कि डॉ. के एल एन राव को जल्द ही रेगुलर डीजीपी बनाया जा सकता है। अभी की स्थिति गुजरात में विकास सहाय के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. के एल एन राव को इंचार्ज डीजीपी बनाया गया। वे वर्तमान में डीजीपी के साथ-साथ सीआईडी क्राइम, रेलवे और जेल प्रशासन के कार्यभार भी संभाल रहे हैं। राज्य में सबसे सीनियर आईपीएस डॉ. शमशेर सिंह भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका 31 मार्च को रिटायर होना तय है। सुप्रीम कोर्ट का असर तेलंगाना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाहक डीजीपी पर कड़ी चेतावनी दी थी। कोर्ट ने राज्यों को समय पर रेगुलर डीजीपी चयन के प्...
अहमदाबाद: आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर का रास्ता साफ, गुजरात हाईकोर्ट ने याचिका खारिज
Gujarat, State

अहमदाबाद: आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर का रास्ता साफ, गुजरात हाईकोर्ट ने याचिका खारिज

अहमदाबाद: स्वयंभू बाबा आसाराम के लिए बड़ा झटका। गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद के मोटेरा क्षेत्र में स्थित उनके आश्रम द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2030 से पहले खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। यह भूखंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम और निर्माणाधीन सरदार पटेल खेल परिसर के बेहद करीब स्थित है। क्यों होगी कार्रवाई? सरकारी वकील जीएच विर्क ने कोर्ट को बताया कि दशकों पहले यह जमीन सीमित धार्मिक उपयोग के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन आश्रम ने कानूनी सीमाओं से बाहर अपना विस्तार किया। उन्होंने कहा कि जमीन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों और अनधिकृत निर्माण के लिए नहीं किया जाना था, लेकिन निरीक्षण में पता चला कि आश्रम ने आवंटित क्षेत्र से कहीं अधिक भूमि पर कब्जा और निर्माण कर लिया है। हाईकोर्ट का निर्णय गुजरात सरकार ने अदालत में...
गुजरात में जिलेवार ‘जनता दरबार’, बड़े पुलिस अफसर सीधे सुनेंगे शिकायतें
Gujarat, State

गुजरात में जिलेवार ‘जनता दरबार’, बड़े पुलिस अफसर सीधे सुनेंगे शिकायतें

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुनने और समाधान के लिए पुलिस महकमे में नई व्यवस्था लागू की है। गृह विभाग ने 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी बनाया है। ये अधिकारी महीने में दो बार अपने जिलों का दौरा करेंगे, थानों में बैठकर जनता की फरियाद सुनेंगे और अपनी रिपोर्ट डीजीपी और गृह विभाग को भेजेंगे। हर्ष संघवी के निर्देश पर नई पहल:सूत्रों के अनुसार, यह व्यवस्था उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग प्रभारी हर्ष संघवी के सुझाव पर लागू की गई है। वडोदरा के बीजेपी विधायकों की शिकायत के बाद, सरकार ने निर्णय लिया कि अधिकारी जनता की समस्याओं पर ध्यान दें और उनके कामकाज की नियमित निगरानी हो। यह पहल गुजरात पुलिस में पहली बार लागू की गई है। जिलों के प्रभारी अफसर और रेंज: रेंज / जिला आईपीएस अधिकारी पद अहमदाबाद ग्रामीण दीपक मेघाणी DIG आणंद सुजाता मजूमदार DI...
गोमांस रखने के आरोप में सात साल की जेल काट रही महिला को गुजरात हाईकोर्ट ने दी जमानत
Gujarat, State

गोमांस रखने के आरोप में सात साल की जेल काट रही महिला को गुजरात हाईकोर्ट ने दी जमानत

अहमदाबाद, 3 फरवरी 2026: गुजरात हाईकोर्ट ने गोमांस रखने के आरोप में सात साल की जेल की सजा काट रही एक महिला की सजा को सस्पेंड कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) रिपोर्ट में गड़बड़ियों, प्रक्रियात्मक खामियों और पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए सुनाया। कोर्ट ने महिला को अपील लंबित रहने तक शर्तों के साथ जमानत भी दे दी है। महिला, महेमुदा हयात, को दाहोद की एक कोर्ट ने 4 नवंबर, 2025 को सात साल की कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। यह सजा 6 जुलाई, 2023 को हुई एक छापेमारी में उनके पास से छह किलो गोमांस बरामद होने के मामले में दी गई थी। महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सजा निलंबित करने का अनुरोध किया। याचिका में एफएसएल रिपोर्ट में विसंगतियों का हवाला दिया गया। रिपोर्ट में तीन में से दो नमूनों को 'गाय की संतान' और एक को 'भैंस क...
गणतंत्र दिवस समारोह में गुजरात का डंका: झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस’ अवॉर्ड, थीम रही ‘स्वतंत्रता का मंत्र’
Gujarat, State

गणतंत्र दिवस समारोह में गुजरात का डंका: झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस’ अवॉर्ड, थीम रही ‘स्वतंत्रता का मंत्र’

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी। लगातार चौथे वर्ष, गुजरात की झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान मिलने का गौरव प्राप्त हुआ। इस वर्ष की झांकी का विषय था ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्’, जिसने दर्शकों और निर्णायकों दोनों का मन मोह लिया। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। गुजरात राज्य की ओर से इसे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने स्वीकार किया। साथ ही, झांकी निर्माण के दौरान आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला में सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में भी गुजरात के कलाकारों को प्रोत्साहक पुरस्कार मिला। झांकी का निर्माण और टीम इस वर्ष की झांकी का निर्माण सूचना आयुक्त कार्यालय, ग...
IPS सुशील अग्रवाल: गुजरात का क्राइम-स्टॉपर, 240 सोने के सिक्कों का मुश्किल केस सुलझाने वाले अधिकारी
Gujarat, State

IPS सुशील अग्रवाल: गुजरात का क्राइम-स्टॉपर, 240 सोने के सिक्कों का मुश्किल केस सुलझाने वाले अधिकारी

गुजरात में पुलिस सेवा के सक्रिय और मेहनती अधिकारियों में एक नाम है IPS सुशील अग्रवाल। 2017 बैच के इस अधिकारी ने हाल ही में नवसारी में 240 सोने के सिक्कों की चोरी का ऐसा केस सुलझाया, जो क्राइम इंवेस्टिगेशन के लिए मिसाल बन गया है। वर्तमान में वे वडोदरा ग्रामीण एसपी हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सक्रियता लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। शिक्षा और करियर सुशील अग्रवाल का जन्म 20 अगस्त 1990 को हुआ था। उनका परिवार मूलतः राजस्थान का है, लेकिन वे सूरत में पले-बढ़े। उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की और फिर UPSP परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में कदम रखा। 35 साल की उम्र में ही वे गुजरात कैडर में अपनी समझदारी और सक्रियता के लिए चर्चित हो चुके हैं। क्राइम जाँच में गहरी रुचि सुशील अग्रवाल की सबसे बड़ी पहचान है अपराध की जांच में उनकी पूरी ताकत झोंकने की क...
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: अहमदाबाद में 100 मीटर लंबे ‘बाहुबली’ स्टील ब्रिज का काम पूरा, 17 में से 13 ब्रिज पूरे
Gujarat, State

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: अहमदाबाद में 100 मीटर लंबे ‘बाहुबली’ स्टील ब्रिज का काम पूरा, 17 में से 13 ब्रिज पूरे

अहमदाबाद: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण का काम तेजी से पूरा हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में NHSRCL ने 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज को सफलतापूर्वक इंस्टाल कर लिया है। मेक इन इंडिया के तहत बने इस ब्रिज का वजन 1098 मीट्रिक टन है और इसे 16.5 मीटर की ऊंचाई पर लगाया गया। यह ब्रिज अहमदाबाद जिले में भूमिगत मेट्रो टनल के ऊपर से गुजरता है और इस परियोजना के लिए नियोजित कुल 17 स्टील ब्रिज में से यह 13वां है। विशेष रूप से इस ब्रिज को इस तरह डिजाइन किया गया कि बुलेट ट्रेन का भार मेट्रो सुरंग पर न पड़े। इसके लिए ब्रिज की स्पैन लंबाई लगभग 100 मीटर तक बढ़ाई गई। मार्ग कालूपुर और शाहपुर मेट्रो स्टेशन के बीच यह वायाडक्ट सुरक्षित संरचना प्रदान करता है। ब्रिज को साइट पर अस्थायी ट्रस पर असेंबल किया गया और फिर सावधानीपूर्वक स्थायी सपोर्ट प्रणाली पर स्थापित किया गया। यह संरचना 14 मीटर ऊंची और 15.5 ...
गुजरात एटीएस ने रामपुर के युवक फैजान शेख को आतंकी साजिश नाकाम करने के दौरान किया गिरफ्तार
Gujarat, State

गुजरात एटीएस ने रामपुर के युवक फैजान शेख को आतंकी साजिश नाकाम करने के दौरान किया गिरफ्तार

नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले में एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के 22 वर्षीय फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। एटीएस के अनुसार, फैजान नवसारी शहर में दर्जी का काम करता था और अक्सा मस्जिद के पास रहता था। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि फैजान पाकिस्तान स्थित हैंडलर मोहम्मद अबू बकर के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैला रहा था। एटीएस ने आरोपी के मोबाइल से कई भड़काऊ सामग्री बरामद की हैं, जिनमें लाल किले पर काला इस्लामिक झंडा लगी तस्वीरें, कश्मीर को अलग दिखाने वाला नक्शा, दिल्ली के कुछ नामों पर मौत की धमकियाँ, अल-जिहाद और हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ी सामग्री...