Sunday, June 28

Delhi (National Capital Territory)

नई दिल्ली | पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर होने के बाद ईडी का कड़ा एक्शन, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘मैजिकविन’ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Delhi (National Capital Territory), State

नई दिल्ली | पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर होने के बाद ईडी का कड़ा एक्शन, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘मैजिकविन’ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है। ईडी ने ‘मैजिकविन’ नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल करते हुए 14 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई देश में ऑनलाइन सट्टेबाजी और असली पैसे वाले गेमिंग पर 2025 में लगाए गए प्रतिबंध के बाद की गई है। ईडी के अनुसार, यह अभियोजन शिकायत 15 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की विशेष अदालत में दाखिल की गई। यह मामला अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस की एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के मैचों की अनधिकृत मेजबानी, लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण के आरोप लगाए गए थे। इन मैचों के आधिकारिक प्रसारण अधिकार स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास थे। पाकिस्तानी नागरिक कर रहे थे संचालन ईडी की जां...
दिल्ली | प्रदूषण के बीच राजधानी में दिखे 90 से ज्यादा ‘फॉग होल’, रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | प्रदूषण के बीच राजधानी में दिखे 90 से ज्यादा ‘फॉग होल’, रिसर्च ने बढ़ाई चिंता

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम के दौरान एक नया और चिंताजनक पर्यावरणीय ट्रेंड सामने आया है। घने कोहरे और गंभीर प्रदूषण के बीच दिल्ली में 90 से अधिक ‘फॉग होल’ देखे गए हैं। यह खुलासा अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की एक अहम रिसर्च में हुआ है, जिसने वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों को चौंका दिया है। रिसर्च के मुताबिक, फॉग होल की यह समस्या सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, लेकिन सबसे अधिक फॉग होल दिल्ली-एनसीआर में दर्ज किए गए हैं। क्या हैं फॉग होल? फॉग होल ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहां चारों ओर घना कोहरा होने के बावजूद बीच में कोहरे का एक खाली या साफ हिस्सा दिखाई देता है। यह स्थिति मुख्य रूप से शहरीकरण, बढ़ते तापमान और प्रदूषण के कारण बन रही है। नासा की सैटेलाइट से हुआ खुलासा इस अध्ययन...
दिल्ली | ई-कार खरीदने में हिचक, एमसीडी की लापरवाही से अधूरा चार्जिंग नेटवर्क
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | ई-कार खरीदने में हिचक, एमसीडी की लापरवाही से अधूरा चार्जिंग नेटवर्क

राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सरकारी मंशा जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रही है। नई दिल्ली में ई-गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिन ई-चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाया जाना था, उसमें एमसीडी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। तय लक्ष्य के मुकाबले आधे से भी कम चार्जिंग स्टेशन बन पाए हैं, जिसके चलते लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने से हिचक रहे हैं। 1000 का लक्ष्य, बने सिर्फ 422 स्टेशन दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हर एजेंसी को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया था। एमसीडी को करीब 1000 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने थे, लेकिन अब तक वह महज 422 स्टेशन ही स्थापित कर पाई है। यानी लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है। एमसीडी के पास इस समय लगभग 420 पार्किंग साइट्स हैं, लेकिन इन सभी स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन नहीं लगाए जा सके हैं। यही न...
दिल्ली | 15 दिन बाद किडनैप हुई मासूम मिली, बेटी को देख फूट-फूटकर रो पड़ा पिता
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | 15 दिन बाद किडनैप हुई मासूम मिली, बेटी को देख फूट-फूटकर रो पड़ा पिता

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली लेकिन अंततः राहत भरी खबर सामने आई है। कश्मीरी गेट इलाके से किडनैप की गई तीन साल की मासूम बच्ची को दिल्ली पुलिस ने 15 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को जब उसके पिता के हवाले किया गया, तो बिन मां की बेटी को सीने से लगाकर पिता फूट-फूटकर रो पड़ा। यह दृश्य वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी को कश्मीरी गेट थाने में मुजफ्फर अली नामक व्यक्ति ने अपनी तीन साल की बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मुजफ्फर की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद वह अपनी मासूम बेटी को दिन-रात अपने साथ ही रखते थे। वह बच्ची को कश्मीरी गेट स्थित मिनर्वा सिनेमा रोड पर बनी अपनी दुकान पर भी साथ लाते थे। दुकान के बाहर से उठा ली गई मासूम घटना के दिन शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची अचानक दुकान के बाहर से गायब हो गई...
दिल्ली | सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 रही तीव्रता
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 रही तीव्रता

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 08:44:16 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में था और इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस की, लेकिन तीव्रता कम होने के चलते हालात सामान्य बने रहे। प्रशासन की ओर से किसी तरह की आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई है। भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र है दिल्ली-एनसीआर विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सिस्मिक जोन-4 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। यही कारण है कि राजधानी ...
दिल्ली | गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा, कर्तव्य पथ पर तैनात रहेंगे 20 हजार जवान
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा, कर्तव्य पथ पर तैनात रहेंगे 20 हजार जवान

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य समारोह को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के करीब 20 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा। अडिशनल सीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, आसपास की सड़कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में मजबूत किया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे क्षेत्र में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। ड्रोन से आसमान की निगरानी, इमारतों पर स्नाइपर तैनात सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को आधुनिक फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से जोड़ा गय...
दिल्ली | राजधानी में प्रदूषण इमरजेंसी, सुबह जीरो विजिबिलिटी से जनजीवन प्रभावित
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | राजधानी में प्रदूषण इमरजेंसी, सुबह जीरो विजिबिलिटी से जनजीवन प्रभावित

राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रदूषण ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। घनी स्मॉग की परत के कारण सुबह कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बन गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। रविवार इस साल का सबसे प्रदूषित दिन साबित हुआ, वहीं 2016 के बाद से यह जनवरी का चौथा सबसे खराब दिन रहा। प्रदूषण का स्तर शनिवार से ही लगातार बढ़ता रहा। शनिवार शाम चार बजे जहां एक्यूआई 400 था, वहीं रात नौ बजे यह 431 तक पहुंच गया। रविवार सुबह सात बजे 437 दर्ज किया गया और दोपहर दो बजे तक यह 448 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई 440 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है। एनसीआर में भी हालात चिंताजनक दिल्ली से सटे एनसीआर के कई शहरों में भी हवा बेहद खराब रही। फरीदाबाद में एक्यूआई 247, गाजियाबाद में 458, ग्रेटर नोएडा में 402, गुरुग्राम में 378 और नोएडा में 43...
दिल्ली | निर्माण विहार शिवलिंग के सामने चरणस्पर्श, फिर चांदी की चोरी—सनातन मंदिर में 25 लाख की वारदात CCTV में कैद
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली | निर्माण विहार शिवलिंग के सामने चरणस्पर्श, फिर चांदी की चोरी—सनातन मंदिर में 25 लाख की वारदात CCTV में कैद

पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर में आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर चढ़ा करीब साढ़े छह किलो चांदी का पत्रा चुरा लिया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो आरोपी मंदिर में चप्पल पहनकर दाखिल होते हैं। इनमें से एक आरोपी चोरी से पहले शिवलिंग के सामने जमीन छूकर उसे माथे से लगाते हुए चरणस्पर्श करता नजर आता है, जबकि दूसरा आरोपी सीसीटीवी कैमरे का रुख मोड़ देता है। कैमरा मुड़ते ही आगे की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो पातीं। मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री के अनुसार, वह मंदिर परिसर में ही रहते हैं। रात में उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह—जहां शिवलिंग स्थापित है—दोनों पर ताले लगाक...
दिल्ली-NCR में घने कोहरे और जहरीली हवा ने थामी रफ्तार, प्रशासन फिर सतर्क
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और जहरीली हवा ने थामी रफ्तार, प्रशासन फिर सतर्क

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में जबरदस्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी न के बराबर रह गई। सड़क, ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों में देरी हुई, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही भी बाधित रही।   कंपकंपी वाली ठंड और बढ़ता प्रदूषण: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, वहीं दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ने परेशानी और बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।   आनंद विहार: 450 चांदनी चौक: 435 पटपड़गंज: 440 नेहरू नगर: 425 पंजाबी बाग: 399 रोहिणी: 396 आरके पुरम: 379 बवाना: 368 अलीपुर: 352 आया नगर: 322 &...
दिल्ली बनेगा पतंगबाजी का वर्ल्ड सेंटर, गृहमंत्री अमित शाह ने बनाई कमेटी के निर्देश
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली बनेगा पतंगबाजी का वर्ल्ड सेंटर, गृहमंत्री अमित शाह ने बनाई कमेटी के निर्देश

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को पतंगोत्सव का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय बांसेरा में DDA के सालाना पतंगोत्सव-2026 में लिया गया। गृहमंत्री ने कहा कि सतत प्रयासों से इस उत्सव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाया जा सकता है।   इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि पतंगोत्सव को राजधानी और पूरे देश में फैलाने के लिए एक समिति बनाई जानी चाहिए। यह समिति जनभागीदारी बढ़ाने, आयोजन को और आकर्षक बनाने और इसे विश्व के प्रमुख पतंगोत्सवों में शामिल कराने के लिए काम करेगी। उनका यह भी मानना है कि अगला पतंगोत्सव ऐसा हो, जिससे दिल्ली का नाम दुनिया भर में पतंग उत्सवों के मानचित्र पर चमके।   गृहमंत्री ने यह भी बताया कि बांसेरा में बनाए गए तीन पविलियनों में पतंगों का इतिहास, युद्धकालीन उपयोग और अंग्रेजो...