Thursday, June 4

This slideshow requires JavaScript.

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादी लीडरों को घेरा, सर्च अभियान जारी

बीजापुर (छत्तीसगढ़): नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के भैरमगढ-इन्द्रावती क्षेत्र में सुरक्षाबल और माओवादी नक्सलियों के बीच एक बार फिर से जबरदस्त मुठभेड़ हो रही है। जवानों को इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सर्चिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान में बीजापुर डीआरजी समेत कई सुरक्षाबल यूनिट संयुक्त रूप से शामिल हैं। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग जारी है।

This slideshow requires JavaScript.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवान माओवादियों की फायरिंग का जवाब दे रहे हैं। इनपुट के अनुसार जंगल और पहाड़ों में नक्सलियों की बड़ी संख्या मौजूद थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

सुकमा एनकाउंटर का असर
इससे पहले गुरुवार को बस्तर के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद हुई थी।

नक्सल विरोधी अभियान में तेजी
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बीजापुर राज्य का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिला है। इस साल सुरक्षा बलों ने कई माओवादी टॉप लीडरों को एनकाउंटर किया है, जिसके बाद माओवादी संगठन बैकफुट पर हैं।

केंद्र सरकार ने राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के लिए मार्च 2026 की डेटलाइन तय की है। इसके तहत सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं और जवानों की कार्रवाई के चलते कई माओवादी सरेंडर कर चुके हैं।

Leave a Reply