बलौदाबाजार प्लांट हादसा: विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत, 45 लाख रुपये का मुआवजा, सरकार ने फैक्ट्री को सील किया जोखिम भरे काम और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा
बलौदाबाजार/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को मेसर्स रियल इस्पात एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में एक भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद सरकार ने किल्न नंबर-एक को तुरंत सील कर दिया और फैक्ट्री प्रबंधन पर कड़ा एक्शन लिया।
सीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाईमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन हुआ। विस्फोट किल्न नंबर-एक के डस्ट-सेटलिंग चैंबर की दूसरी मंजिल पर रखरखाव कार्य के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों को अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में काम कराया गया, जबकि हाइड्रोलिक दरवाजा बंद नहीं किया गया और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं हुआ।
जोखिमपूर्ण काम और सुरक्षा की अनदेखीजांच में यह भी सामने आया...










