बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, सड़क पर बिछाए गए 20 किलो के दो आईईडी बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने सोमनपल्ली–बांदेपारा कच्ची सड़क पर बिछाए गए 10-10 किलो वजनी दो कमांड आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह मार्ग सुरक्षाबलों और ग्रामीणों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माड़ेद थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) नियमित गश्त और सर्च ऑपरेशन पर था। इसी दौरान सड़क पर एक के बाद एक लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी का पता चला। माओवादियों की मंशा सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। सतर्कता बरतते हुए बीडीएस टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।
दूसरे अभियान में जंगल से प्रेशर आईईडी बरामद
वहीं, भो...










