10 साल की भारतीय मूल की बच्ची ने ब्रिटेन में मचाया धमाल, यूके ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप में महिलाओं का पहला खिताब जीता
नई दिल्ली।सिर्फ 10 साल की उम्र में भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने शतरंज की दुनिया में तहलका मचा दिया है। ब्रिटेन के लीमिंगटन स्पा में आयोजित यूके ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप में बोधना ने महिलाओं का पहला पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कुल 15 में से 13.5 अंक हासिल किए और लगातार आठ मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया।
हैरो प्राइमरी स्कूल की छात्रा बोधना को इस जीत के साथ £500 की प्राइज मनी भी मिली। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा, "मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन खेल रहा है, मेरे लिए सिर्फ खेल महत्वपूर्ण है।"
दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को दे चुकी हैं मात
बोधना का यह प्रदर्शन किसी एक उपलब्धि तक सीमित नहीं है। शतरंज की दुनिया में वह तेजी से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। पिछले महीने ग्रीस में आयोजित यूरोपीय क्लब कप में उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन और ग्रैंडमास्टर मारिया मुजिचुक को मात दे...










