IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की 408 रनों से हार, दिनेश कार्तिक टूटे, वीडियो शेयर कर जताया गुस्सा और दर्द
नई दिल्ली/गुवाहाटीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया 408 रनों से हार गई, जो भारतीय टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गुस्सा बयां किया।
दिनेश कार्तिक का वीडियो वायरल
हार के बाद दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि—
“टीमें पहले भारत में टेस्ट खेलने से डरती थीं। अब वे अपनी जीभ लपलपा रहे होंगे। 12 महीने के अंदर दूसरा व्हाइटवॉश। भारत में खेली गई पिछली तीन सीरीज में से दो में भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कठिन समय है और कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।”
कार्तिक ने उठाए गंभीर सवाल
दिनेश कार्तिक ने टीम क...










