निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन, वाशिम में 16 बागी नेता छह साल के लिए निलंबित
वाशिम। महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। वाशिम नगर परिषद चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले 16 बागी नेताओं और पदाधिकारियों को भाजपा से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह चुनाव 20 दिसंबर को होना है।
यह कड़ी कार्रवाई भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे द्वारा की गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना कर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना घोर अनुशासनहीनता है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने के लिए यह निर्णय अपरिहार्य था।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संबंधित नेताओं को पहले ही चेतावनी दी गई थी और अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी ग...









