मेरठ में कानून का रक्षक बना सड़क का खतरा: बीच हाइवे कार खड़ी कर सोता मिला वर्दीधारी सिपाही, कई वाहन आपस में टकराए
मेरठ।
घने कोहरे में जहां आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की जाती है, वहीं मेरठ में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला एक वर्दीधारी सिपाही खुद ही हादसों की वजह बन गया। बुलंदशहर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में अपनी कार हाइवे के बीच खड़ी कर उसमें सोता मिला, जिससे एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
कोहरे में दिखी नहीं खड़ी कार, हादसों की लगी झड़ी
यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र के खरखौदा बाईपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे देख पाना मुश्किल हो गया था। इसी दौरान हापुड़ से लौट रहे टैक्सी चालक राकेश कुमार की कार अचानक सड़क के बीच खड़ी एक कार से जा टकराई।
टक्कर के बाद जब राकेश संभले और चारों ओर देखा, तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया—
पहले से ही कई वा...









