रेत और सीमेंट बचाने में कारगर, कम मजदूरी में जल्दी बनेगा मकान: जानें बिना प्लास्टर वाली ईंट की खासियत
नई दिल्ली: निर्माण क्षेत्र में पारंपरिक ईंट और रेत-सीमेंट मिश्रण को अब AAC ब्लॉक ने चुनौती दे दी है। ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट से बने ये ब्लॉक न केवल मकान बनाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, बल्कि निर्माण की लागत में भी भारी कटौती करते हैं। इन्हें अक्सर “बिना प्लास्टर वाली ईंट” कहा जाता है।
सीमेंट और रेत में भारी बचतAAC ब्लॉक का आकार पारंपरिक लाल ईंटों से 8 से 10 गुना बड़ा होता है। इन्हें जोड़ने के लिए पतली परत में थिन-बेड मोर्टार का उपयोग किया जाता है। इससे सीमेंट और रेत की खपत में लगभग 80% तक की बचत होती है। ब्लॉक की समतल सतह के कारण अंदर की दीवारों पर प्लास्टर करने की आवश्यकता नहीं होती, केवल पुट्टी या पेंट करना पर्याप्त होता है।
निर्माण समय और मजदूरी में कमीAAC ब्लॉक हल्के और बड़े आकार के होने के कारण एक बार में दीवार का बड़ा हिस्सा कवर कर लेते हैं। पारंपरिक ईंटों की तुलना में दी...










