पालक की पत्तियों से बना हरा जूस, रोज़ाना सेवन से त्वचा में निखार और बालों को मिलेगी मजबूती
नई दिल्ली।
मौसम चाहे कोई भी हो, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोगों को परेशान करती रहती हैं। खासकर सर्दियों में रूखापन, बालों का झड़ना और त्वचा की चमक कम होना आम समस्या बन जाती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और हेयर ट्रीटमेंट के बावजूद जब मनचाहा असर न दिखे, तो इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. किरण सेठी के अनुसार, त्वचा और बालों की सेहत का सीधा संबंध हमारी डाइट से होता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में बताया कि यदि रोजमर्रा के भोजन में फाइबर और पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो इसका असर सबसे पहले त्वचा और बालों पर दिखाई देता है। ऐसे में उन्होंने एक खास हरे रंग के जूस को रोज़ाना पीने की सलाह दी है।
इन चीज़ों से बनता है पौष्टिक जूस
इस जूस को बनाने के लिए घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है—
चुकंदर
गाजर
...










