Saturday, June 20

This slideshow requires JavaScript.

किसान परिवार की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, पोशाक में दिखी शाही दुल्हन की झलक

 

This slideshow requires JavaScript.

सोशल मीडिया पर अक्सर ब्राइड्स के लुक्स वायरल होते रहते हैं, जहां वह अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचती हैं। अब इसी क्रम में मध्य प्रदेश के एक किसान परिवार की बेटी और डिप्टी कलेक्टर प्रियल यादव का वेडिंग लुक चर्चा में है।

प्रियाल यादव ने तीन बार मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद डिप्टी कलेक्टर के पद की जिम्मेदारी संभाली है। हाल ही में उन्होंने राजपुती स्टाइल में अपने पति लक्ष्य के साथ शादी रचाई। शादी में उनका ब्लश पिंक रंग का राजस्थानी घाघरा-चोली लुक ने सबका ध्यान खींचा और उन्हें देखते ही दूल्हा सहित सभी मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

दूल्हे का शाही लुक:
दूल्हा गुलाबी शेरवानी और सफेद पजामा पहनकर नजर आए। कुर्ते पर सुनहरी कढ़ाई और फूल-पत्ती वाला पैटर्न इसे और भव्य बना रहा था। कमर और कंधे पर मेहरून पटका और गुलाबी पगड़ी तथा कलगी ने उनके लुक को और शाही बना दिया।

दुल्हन का राजकुमारी लुक:
प्रियाल की पोशाक गोटा पट्टी वर्क से सजी थी। घाघरे और चोली पर सुनहरी एम्ब्रॉयडरी और सितारों वाले बॉर्डर ने इसे भारी और भव्य लुक दिया। ओढ़नी को राजपूती स्टाइल में सिर पर ड्रीप किया गया, जिसमें फ्लोरल बेल और सितारों की सजावट ने उनका लुक और निखारा।

जूलरी और श्रृंगार:
उनके लुक को और शाही बनाने के लिए सोने का हार, चोकर, माथा पट्टी, नथ, बाजूबंद और मैचिंग चूड़ियों का चयन किया गया। मेकअप सटल रखा गया, जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी उभरकर आई और माथे पर छोटी गुलाबी बिंदी ने श्रृंगार को संपूर्ण बनाया।

प्रियाल यादव और उनके पति का यह शाही राजपूती लुक सोशल मीडिया पर अब भी लोगों के लिए प्रेरणा और ट्रेंड का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply