जब जिस्मानी रिश्तों पर विनोद खन्ना के बयान ने मचाई हलचल: महिलाओं के मामले में संत नहीं, मेरी भी शारीरिक जरूरतें हैं
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही चर्चा में हैं। खासकर उनका FA9LA गाने पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लेकिन इस बीच उनके पिता विनोद खन्ना का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने जिस्मानी रिश्तों और महिलाओं के साथ संबंधों पर खुलकर बात की थी।
यह वीडियो सालों पुराना है, लेकिन अब ‘रेडिट’ पर वायरल हो रहा है। विनोद खन्ना ने इसमें कहा था कि उनके कई अफेयर्स और महिलाओं संग संबंधों पर फैली अफवाहों को लेकर उन्हें सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने जवाब में स्पष्ट कहा:
“मैं कुंवारा था, और महिलाओं के मामले में मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे भी दूसरों की तरह शारीरिक संबंधों की जरूरत होती है। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होते। जिस्मानी रिश्तों के बिना हम यहां नहीं होते, तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?”
विनोद खन्ना की निजी...










