Medical Jobs 2025: नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, TN MRB में 2100+ पदों पर भर्ती शुरू
नई दिल्ली। नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने 2147 पदों पर ANM/विलेज हेल्थ नर्स (VHN) की बड़ी भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती खासतौर पर नर्सिंग ट्रेनिंग प्राप्त महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जिसके माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका मिलेगा। पहले 2023 में जारी इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, हालांकि वे अपने पुराने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
भर्ती की मुख्य विशेषताएं
विवरणजानकारीभर्ती निकायतमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB)पद का नामANM / विलेज हेल्थ नर्सकुल पद2147योग्यता12वीं ...










