राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025: 18 दिसंबर से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट, एडमिट कार्ड जारी—अभी करें डाउनलोड
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। महानिदेशालय कारागार, राजस्थान जयपुर ने फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की तारीखों की घोषणा कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 18 दिसंबर 2025 से आयोजित किया जाएगा।
अधिकारी नोटिस के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में बताए गए स्थान, तारीख और समय पर ही उपस्थित होना अनिवार्य है।
अजमेर में होगा फिजिकल टेस्ट
फिजिकल दक्षता और शारीरिक मापदण्ड परीक्षा कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर वैकेंसी के 10 गुना उम्मीदवारों को PET/PST के लिए चयनित किया गया है।
एडमिट कार्ड जारी – आज से करें डाउनलोड
उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।अधिकृत वे...










