कई राज्यों में स्कूल बंद: कहीं बर्फबारी, कहीं तूफान और हड़ताल; दिल्ली में इस तारीख से शुरू होंगी छुट्टियाँ
नई दिल्ली। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में देश के कई राज्यों में स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित होने जा रही है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कुछ राज्यों में हड़ताल के चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की तारीखें भी घोषित हो गई हैं।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में फिर बंद हो सकते हैं स्कूल
दक्षिण-पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान दितवाह के चलते लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तमिलनाडु में शुरुआती दिनों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया था। अब भी कई जगहों पर जलभराव और खराब मौसम की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार आगामी एक सप्ताह तक स्कूल बंद रखने का फैसला कर सकती है।
महाराष्ट्र: शिक्षकों की हड़ताल से ठप हुई पढ़ाई
महाराष्ट्र में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टा...










