BPSC AEDO Vacancy 2025: 9.80 लाख आवेदन के बाद अब किसके लिए री-ओपन हुआ फॉर्म? एग्जाम कंट्रोलर ने दी सच्चाई
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से खोल दी है। इस भर्ती के तहत कुल 935 रिक्तियों को भरा जाएगा, और अब तक 9.80 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। लेकिन अब आयोग ने एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, और इसके पीछे कारण भी स्पष्ट किया है।
BPSC AEDO का फॉर्म री-ओपन क्यों हुआ?BPSC के परीक्षा नियंत्रक, राजेश कुमार सिंह ने इस विषय पर स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य कदम था। उन्होंने बताया कि यदि आयोग किसी विज्ञापन में बदलाव करता है, तो आवेदन प्रक्रिया को कम से कम एक सप्ताह के लिए फिर से खोलना उनकी बाध्यता बन जाती है। दरअसल, 9.80 लाख आवेदकों के लिए एक ही बार में परीक्षा लेना संभव नहीं था, जिसके कारण परीक्षा के तीन चरणों में आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके बाद शुद्धि पत्र निकाला गया...










