NEET में दिव्यांग कोटा पाने के लिए युवक ने खुद का पैर काटा, जानिए कानून क्या कहता है
जौनपुर, यूपी: नीट में एमबीबीएस एडमिशन पाने की चाहत में जौनपुर के 24 वर्षीय सूरज भास्कर ने एक चौंकाने वाला और खतरनाक कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, सूरज ने दिव्यांगता कोटा (PwD) के तहत 5% रिजर्वेशन का लाभ पाने के लिए खुद का बाएं पैर काट लिया।
पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि पहले सूरज ने दावा किया कि उसे अज्ञात लोगों ने पीटा और पैर काट दिया। लेकिन आगे की छानबीन और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से स्पष्ट हुआ कि यह सेल्फ-इन्फ्लिक्टेड इंजरी का मामला है। सूरज ने खुद को सुन्न करने वाला इंजेक्शन लगाकर, धारदार हथियार से अपना पैर काटा। पुलिस को घटनास्थल से इंजेक्शन और रैपर भी मिले हैं।
सूरज भास्कर नीट यूजी में पहले दो बार असफल हो चुका है। पुलिस के अनुसार उसने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दिव्यांगता से जुड़े दस्तावेज लेने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। बाद में निराश होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। जांच में मिल...










