Saturday, January 24

यूपी में 45,000 होमगार्ड भर्ती: आपदा मित्रों को मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों (Disaster Mitra) को प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन आपदा मित्रों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस समय प्रदेश में 45,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

This slideshow requires JavaScript.

आपदा मित्रों को मिलेगी प्राथमिकता
सीएम योगी ने यह ऐलान 23 जनवरी को राज्य में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल के दौरान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में SDRF के माध्यम से आपदा मित्रों की भर्ती प्रक्रिया और तेज की जा रही है। जो स्वयंसेवक आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे, उन्हें होमगार्ड भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा
सीएम योगी ने बताया कि वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवश्यक होने पर होमगार्ड स्वयंसेवकों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में होमगार्ड मौके पर राहत कार्यों में बड़ा सहयोग कर सकते हैं। इनके महत्व के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब नागरिक सुरक्षा संगठन केवल शांति काल में पर्व-त्योहार तक सीमित नहीं रहेगा। बाढ़, अग्निकांड, बड़े आयोजन या किसी आपदा की स्थिति में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मॉकड्रिल के दौरान इसकी क्षमता भी प्रदर्शित हुई।

भर्ती प्रक्रिया और चयन मानदंड
इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRBPB) होमगार्ड भर्ती आयोजित कर रहा है। कुल पदों की संख्या 45,000 है। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा: जनरल नॉलेज के 100 सवाल, प्रत्येक सवाल 1 अंक का, अवधि 2 घंटे। न्यूनतम अंक 25।

  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply