20% का लोअर सर्किट! चढ़ते बाजार में क्यों फिसल गया यह शेयर, निवेशकों की आधी हुई पूंजी
नई दिल्ली:शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी के बीच भी कुछ शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इनमें ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया लिमिटेड (Transformers and Rectifiers India Ltd) का शेयर प्रमुख रहा, जो 20% के लोअर सर्किट के साथ धड़ाम हो गया। बीएसई पर यह शेयर ₹314.20 पर जाकर रुका। इस गिरावट के साथ इस साल में इसकी कीमत लगभग आधी रह गई है।
कमजोर तिमाही नतीजों ने गिराया शेयर
कंपनी के शेयर में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह इसके वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) के कमजोर नतीजे रहे।
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट घटकर ₹37.45 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹46 करोड़ था — यानी करीब 20% की गिरावट।
रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा — ₹460 करोड़ (पिछले साल ₹461 करोड़)।
वहीं, EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) घटकर ₹65....










