Friday, March 13

Bihar

तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर JDU प्रवक्ता का डीजीपी को पत्र, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी की मांग
Bihar, State

तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर JDU प्रवक्ता का डीजीपी को पत्र, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी की मांग

    पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कथित विदेश दौरे को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। पत्र में नीरज कुमार ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के साथ कुछ ऐसे व्यक्तियों ने विदेश यात्रा की, जिनका आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंध है।   नीरज कुमार ने विशेष रूप से यूपी के हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान का जिक्र किया है। उनके अनुसार, रमीज उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के निवासी हैं। पत्र में बताया गया है कि उनके ससुर रिजवान जहीर खान समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं, और वर्तमान में हत्या के गंभीर मामले में जेल में हैं। रमीज की पत्नी ज़ेबा रिजवान ने जेल से चुनाव लड़ा था।   सिर्फ रमीज ही नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव के साथ यात्रा ...
कॉरपोरेट जगत की नई पसंद बनी चिराग की LJP-R, नीतीश की JDU की लगी लॉटरी
Bihar, Politics, State

कॉरपोरेट जगत की नई पसंद बनी चिराग की LJP-R, नीतीश की JDU की लगी लॉटरी

    पटना: बिहार की राजनीति में पार्टी फंड का खेल हमेशा चुनाव परिणाम को प्रभावित करता रहा है। वर्ष 2024-25 में यह खेल और स्पष्ट हो गया है। नीतीश कुमार की जेडीयू को वर्ष 2023-24 में महज 1.81 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, जो अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 18.69 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपनी साख साबित करते हुए 11 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया।   जेडीयू की यह भारी बढ़ोतरी उनकी विश्वसनीयता और राजनीतिक मजबूती का संकेत है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भारी हार झेलने के बाद जेडीयू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 12 सीटें जीतकर अपनी वापसी की। उद्योगपतियों और कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेडीयू पर भरपूर भरोसा जताया। जेडीयू को प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट से 10 करोड़, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 5 करोड़ और समाज इलेक्टोरल ट्...
AK-47 वाला अफसर, अपराधियों का खौफ   ‘द डेयरिंग कॉप’ कुंदन कृष्णन बने डीजी, जानिए वर्दी के पीछे की कहानी
Bihar, State

AK-47 वाला अफसर, अपराधियों का खौफ ‘द डेयरिंग कॉप’ कुंदन कृष्णन बने डीजी, जानिए वर्दी के पीछे की कहानी

  पटना। बिहार में अपराध की दुनिया अगर किसी एक नाम से आज भी कांपती है, तो वह नाम है— कुंदन कृष्णन। खाकी वर्दी में ऐसा रौब, ऐसा खौफ कि खूंखार अपराधी भी सामने आने से पहले सौ बार सोचते हैं। हाथ में AK-47 और आंखों में कानून का डर— यही पहचान रही है उस अफसर की, जिसे अब बिहार सरकार ने प्रमोशन देकर डीजी (डायरेक्टर जनरल) के पद पर नियुक्त किया है। यह पद उन्हें यूं ही नहीं मिला, इसके पीछे है दशकों की सख्त, बेखौफ और निर्णायक पुलिसिंग।   नालंदा से आईपीएस तक का सफर   नाम से भले ही दक्षिण भारतीय लगें, लेकिन कुंदन कृष्णन बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। 8 मार्च 1969 को जन्मे कुंदन कृष्णन ने 1993 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का गौरव हासिल किया। वर्ष 1994 में उन्हें बिहार कैडर मिला। इसके बाद उन्होंने अपराध के खिलाफ ऐसी मुहिम छेड़ी कि कई बड़े अपराधियों की नींद उड़ गई। &nb...
बिहार में ‘ऑन डिमांड’ नीलगाय शिकार अभियान: नवादा में किसानों की फसल बचाने के लिए 15 नीलगायों को किया गया ढेर
Bihar, State

बिहार में ‘ऑन डिमांड’ नीलगाय शिकार अभियान: नवादा में किसानों की फसल बचाने के लिए 15 नीलगायों को किया गया ढेर

  नवादा। बिहार के नवादा जिले में नीलगायों के बढ़ते आतंक से परेशान किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिले में पहली बार ‘ऑन डिमांड’ नीलगाय शिकार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत महुली पंचायत क्षेत्र में विशेषज्ञ शूटरों की मदद से नीलगायों को मार गिराया गया, ताकि किसानों की फसलों को हो रहे भारी नुकसान को रोका जा सके।   जानकारी के अनुसार, महुली पंचायत में नीलगायों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे थे। किसानों का कहना है कि हर साल उन्हें 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ता है। इसी को लेकर पंचायत के मुखिया विपिन सिंह ने पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।   विशेषज्ञ शूटर की तैनाती, 10 से 15 नीलगायें मारी गईं   जिलाधिकारी के निर्देश पर नवादा वन विभाग ने मगध क्षेत्र के विशेषज्ञ शूटर मोहम्मद का...
पटना में नितिन नबीन का भव्य स्वागत, रोड शो में बिदका घोड़ा, घुड़सवार गिरा
Bihar, Politics, State

पटना में नितिन नबीन का भव्य स्वागत, रोड शो में बिदका घोड़ा, घुड़सवार गिरा

    पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के मंगलवार को पटना आगमन पर राजधानी की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बिहार की धरती पर कदम रखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।   पटना एयरपोर्ट पर दिग्गजों का हुजूम जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नितिन नबीन के स्वागत के लिए भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें मखाना की माला पहनाई, वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक के रास्ते को भगवा झंडों और बैनर-पोस्टर से सजाया गया था।   रोड शो में बिदका घोड़ा, घुड़सवार गिरा कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना भी घटी। रोड शो में शामिल एक घोड़ा अचानक बिदक गया, जिससे उस...
एक सीट, दो दलित नेता और सियासी दबाव: जीतन राम मांझी बनाम चिराग पासवान
Bihar, State

एक सीट, दो दलित नेता और सियासी दबाव: जीतन राम मांझी बनाम चिराग पासवान

    पटना: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (HAM-S) के संस्थापक अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार की राजनीति में सर्द मौसम के बीच सियासी पारा बढ़ा दिया है। राज्यसभा की सीट को लेकर मांझी ने अपनी दावेदारी जताई है, जिससे दलित राजनीति में नई उबाल आ गई है। इस बार भी उनकी सीधी टक्कर चिराग पासवान से हो रही है।   दलित राजनीति में होड़   बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ही दलित नेताओं के बीच सियासी जंग साफ दिखी थी। चिराग पासवान ने शुरुआत में 40 सीटों की मांग की थी, जो बाद में घटकर 29 पर ठहरी और इनमें से 19 पर जीत हासिल की। वहीं, जीतन राम मांझी ने भी जोर देकर दावा किया था कि उनकी पार्टी के चार विधायक हैं और उनके लिए छह विधानसभा सीटें तथा एक राज्यसभा सीट पर समझौता हुआ है।   प्रेशर पॉलिटिक्स की रणनीति   राज्यसभा की 5 सीटों को लेकर जब बिहार की र...
बाइक मालिक को हाई कोर्ट से राहत: पीछे बैठे यात्री से शराब मिलने पर वाहन जब्त करना गलत
Bihar, State

बाइक मालिक को हाई कोर्ट से राहत: पीछे बैठे यात्री से शराब मिलने पर वाहन जब्त करना गलत

    पटना: पटना हाई कोर्ट ने बिहार निषेध एवं उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर बाइक के पीछे बैठी सवारी के पास से अवैध शराब बरामद होती है, तो बाइक के मालिक पर कोई कार्रवाई करना गलत है। इस फैसले से बाइक मालिकों को बड़ी राहत मिली है।   मामला 2022 के संशोधन अधिनियम की धारा 30(a) से जुड़ा था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका था, जिस पर दो लोग सवार थे। पीछे बैठे व्यक्ति के पिट्ठू बैग से छह लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस दौरान मोटरसाइकिल का मालिक और सवार दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।   हाई कोर्ट ने FIR का हवाला देते हुए कहा कि शराब मोटरसाइकिल के किसी हिस्से से नहीं, बल्कि पीछे बैठे व्यक्ति के बैग से बरामद हुई। बाइक का मालिक वहां मौजूद नहीं था और उसका वाहन अपराध में इस्तेमाल भी नहीं हुआ। जस्टिस जितेंद्र कुमार की...
बिहार सरकार का बड़ा ऑफर: जीविका के गलती से आए पैसे लौटाने की झंझट खत्म
Bihar, Politics, State

बिहार सरकार का बड़ा ऑफर: जीविका के गलती से आए पैसे लौटाने की झंझट खत्म

  पटना: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (जीविका) के तहत बिहार में गलती से कुछ पुरुषों के खाते में 10,000 रुपये जमा हो गए थे। ऐसे मामलों में अब नीतीश कुमार सरकार ने एक राहतभरा ऑफर पेश किया है।   सरकार के अनुसार, जिन पुरुषों के खाते में गलती से पैसे गए हैं, उन्हें राशि लौटाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि दरभंगा से रिपोर्ट किए गए 70 मामलों में से 12 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर राशि को वापस करने या अपने परिवार की महिला सदस्य के खाते में समायोजित करने का विकल्प दिया गया है।   शर्मा ने कहा, “ऐसे लोगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हो। अब वे पैसे को अपने परिवार की किसी महिला सदस्य के खाते में एडजस्ट करवा सकते हैं। इससे राशि सही लाभार्थियों के खाते में चली जाएगी।”   कुछ मामलों में गलती संयुक्त ब...
जीविका योजना के गलत लाभार्थियों से पैसे वसूलने की कार्रवाई नहीं करेगी बिहार सरकार
Bihar, State

जीविका योजना के गलत लाभार्थियों से पैसे वसूलने की कार्रवाई नहीं करेगी बिहार सरकार

    बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (जीविका) के तहत गलती से कुछ पुरुषों के खातों में चले गए 10,000 रुपये को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। योजना के तहत पहली किस्त के रूप में यह राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई थी, लेकिन 470 दिव्यांग पुरुषों को भी यह भुगतान गलती से मिल गया था।   गलत भुगतान पर सरकार का रुख: बिहार जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा ने कहा कि यह एक प्रशासनिक त्रुटि थी और इसमें कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “जब हम इतनी बड़ी योजना चला रहे हैं तो ऐसी गलतियां हो सकती हैं। हमने खुद इसका पता लगाया और सही कार्रवाई की है।”   योजना और लाभार्थियों का विवरण:   बिहार में 1.51 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा 11 लाख महिला स्वयं सहायता समूह और 1,000 दिव्यांग समूह शामिल हैं। गलती से 470 दिव्यां...
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को टक्कर दी, चुनावी साल में मिली मोटी फंडिंग
Bihar, Politics, State

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को टक्कर दी, चुनावी साल में मिली मोटी फंडिंग

    पटना। बिहार की राजनीति में 2024-25 में प्रमुख दलों की फंडिंग में गजब का उछाल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को इस अवधि में भारी चंदा मिला। चुनावी ट्रस्टों और निजी दानदाताओं के योगदान ने दोनों दलों की चुनावी ताकत को और बढ़ा दिया है।   सूत्रों के अनुसार, जदयू को 2024-25 में कुल 18.69 करोड़ रुपए मिले, जो 2023-24 की तुलना में 932 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एलजेपी (रामविलास) को इसी अवधि में 11 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष के 11.67 लाख रुपए की तुलना में लगभग 9,403 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।   जेडीयू को कुल 66 संस्थाओं से चंदा मिला, जिसमें चुनावी ट्रस्टों का सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट से 10 करोड़, प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 5 करोड़ और समाज इलेक्टो...