कपिल पाटिल या निशांत कुमार? नीतीश के ‘New JDU’ का खाका खिंच रहा बड़ा शानदार
पटना (ऋषिकेश नारायण सिंह/रमाकांत चंदन) – बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) का सांगठनिक ढांचा नए सिरे से आकार लेने लगा है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि JDU का अगला कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। 2025 से 2028 के लिए सदस्यता अभियान के दौरान संगठन में बदलाव और नेतृत्व पदों पर फेरबदल के संकेत मिलने लगे हैं।
कपिल पाटिल क्यों चर्चा में हैं
महाराष्ट्र के कपिल पाटिल का नाम जेडीयू के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चर्चा में है। यह चर्चा और तेज हुई जब हाल ही में पाटिल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। लंबे समय तक जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव रहे कपिल पाटिल ने गुजरात और गोवा में पार्टी के प्रभारी के रूप में भी कार्य किया है। वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और लगातार तीन बार (2006, 2012, 2018) चुनाव जीत चुके हैं।
नीतीश कुमार कपिल पाट...










