Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

सीतामढ़ी में मुर्गा बिका 8,600 रुपये में, नीलामी देख लोग हैंरान

 

This slideshow requires JavaScript.

सीतामढ़ी (आशुतोष कुमार/अमरेंद्र कुमार) – बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुर्गे की नीलामी ने लोगों को चौंका दिया। जिले के सुरसंड नगर पंचायत निवासी शेख अब्दुस सलाम की मन्नत पूरी होने के बाद, उन्होंने एक मुर्गा चढ़ाने का निर्णय लिया। इस क्रम में मस्जिद कमेटी द्वारा आयोजित नीलामी में यह मुर्गा 8,600 रुपये में नीलाम हुआ।

 

सूत्रों के अनुसार, सुरसंड के आला हज़रत जामे मस्जिद में हर शुक्रवार को नमाज के बाद विभिन्न वस्तुओं की नीलामी की परंपरा रही है। इस बार, मुर्गे की नीलामी में कई लोग रुचि रखते थे। अंततः दो खरीदार – शेख अब्दुल कलाम और अब्दुल गफ्फार अंसारी – ने नीलामी में हिस्सा लिया। लगातार बोली लगाने के बाद शेख अब्दुल कलाम ने 8,600 रुपये की अंतिम बोली लगाकर मुर्गा अपने नाम किया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की नीलामी न केवल धार्मिक कार्यों में योगदान का माध्यम है, बल्कि इससे समाज में ईमानदारी, हौसला और मजबूत इरादे को भी बढ़ावा मिलता है। पूर्व जिला पार्षद प्रो. मो. गौहर सिद्दीकी ने शेख अब्दुस सलाम को मुर्गा हासिल करने पर बधाई दी।

 

नीलामी की यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में इस अद्भुत घटना को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है।

Leave a Reply