Wednesday, March 18

Bihar

Bihar, State

नवादा में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान से मुक्त कराई गईं दो नाबालिग लड़कियां, चार आरोपी गिरफ्तार

नवादा (बिहार)। नवादा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के संगठित रैकेट का खुलासा किया है। नगर थाना क्षेत्र के नवीनगर मोहल्ले में स्थित एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। दोनों लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नवीनगर स्थित एक मकान से देर रात तक लड़के-लड़कियों के हंसने-बोलने की आवाजें आती रहती हैं। लोगों को आशंका थी कि वहां नाबालिग लड़कियों से अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई, जिसमें नगर थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा गुरुवार क...
बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार का बड़ा कदम: कंपनियों को मिलेगा 50 करोड़ तक का वित्तीय लाभ
Bihar, State

बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार का बड़ा कदम: कंपनियों को मिलेगा 50 करोड़ तक का वित्तीय लाभ

पटना। बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में ‘बिहार वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति-2026’ को मंजूरी दी गई। इस नीति का उद्देश्य बिहार के युवाओं को आईटी और सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश नहीं करनी पड़े, इसे सुनिश्चित करना है। नीति के तहत राज्य में कॉल सेंटर या ग्लोबल क्षमता केंद्र स्थापित करने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस अनुदान के अंतर्गत कंपनियों के कुल पूंजीगत व्यय का 30% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 करोड़ रुपये रखी गई है। यदि कंपनियां बिहार के स्थानीय युवाओं को अधिक संख्या में रोजगार देती हैं, तो इस अनुदान की सीमा और बढ़ाई जा सकती है। उद्य...
समृद्धि यात्रा: रिपीट टेलीकास्ट जैसे लगते हैं नीतीश के भाषण, पुराने जुमले लेकिन उत्साह बेमिसाल
Bihar, State

समृद्धि यात्रा: रिपीट टेलीकास्ट जैसे लगते हैं नीतीश के भाषण, पुराने जुमले लेकिन उत्साह बेमिसाल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में अपनी 'समृद्धि यात्रा' के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे हैं। यात्रा के दो चरण पूरे हो चुके हैं, और 29 जनवरी को इसका दूसरा चरण समस्तीपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दिए गए भाषण को अगर तारीख और स्थान बदल दिए जाएं, तो ऐसा लगता है जैसे रिपीट टेलीकास्ट हो रहा हो। समृद्धि यात्रा के भाषण अक्सर पुराने जुमलों को दोहराते हुए सुनाई देते हैं। नीतीश कुमार एक ही बात को बार-बार अलग अंदाज में व्यक्त करते हैं। मसलन: "पहले वाला कुछ किया था जी, पहले वाला सब गलत करता था, हम जब से आये हैं एक-एक काम कर रहे हैं, जानिएगा तभी न, किसी को बताइगा, हाथ उठा कर कहिए, खड़ा हो कर कहिए।" उनकी भावभंगिमा, मंच पर आगमन और प्रस्थान एक जैसे होते हैं। लेकिन शब्द भले दोहराए जा रहे हों, उत्साह और ऊर्जा हर भाषण में देखने लायक रहती है। पहले वाला कुछ काम किया था जी: नीतीश कुमार अन्य ने...
25 साल में 5 बार दुखा नीतीश कुमार का दिल, ‘दामाद’ वाले किस्से ने लगाई आग
Bihar, State

25 साल में 5 बार दुखा नीतीश कुमार का दिल, ‘दामाद’ वाले किस्से ने लगाई आग

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मीडिया पर पैनी नजर हमेशा बनी रहती है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 2003 के संसद सत्र का है। उस समय नीतीश कुमार केंद्र में रेल मंत्री थे। वीडियो में वे मीडिया की कुछ खबरों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। नीतीश कुमार ने संसद में कहा था कि एक अखबार ने यह खबर छाप दी कि कोई उनके "दामाद" बनकर गया है, जबकि उनकी कोई बेटी नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "दामाद बन गये! वाह रे वाह!" उस समय उनके चेहरे पर गहरी नाराजगी झलक रही थी। नीतीश कुमार के गुस्से के अन्य प्रमुख प्रसंग भी सामने आए हैं। जनवरी 2021 में जब जदयू के महासचिव पवन वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन का विरोध किया, तो उनका पत्र देशभर की मीडिया में प्रमुख खबर बन गया। इस कवरेज से नीतीश कुमार बेहद नाराज हुए। 24 जनवरी 2020 को कर्पूरी ठाकु...
दिसंबर 2026 तक शुरू होगा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों और 19 शहरों की बदलेगी तस्वीर
Bihar, State

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों और 19 शहरों की बदलेगी तस्वीर

बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई रफ्तार देने वाला 189 किलोमीटर लंबा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2026 तक आम जनता के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। संसद में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के सवालों के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे बिहार का पहला नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर होगा, जो राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम देगा। 7 जिलों और 19 शहरों को सीधा फायदा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा—इन सात जिलों से होकर गुजरेगा। इसके दायरे में आने वाले 19 छोटे-बड़े शहरों को सीधा लाभ मिलेगा। पटना में यह एक्सप्रेसवे कच्ची दरगाह–बि...
UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी
Bihar, Politics, State

UGC नियम पर रोक से राजद को क्यों लगा बड़ा झटका? पिछड़ावाद की राजनीति और ‘सीक्रेट एजेंडा’ पर फिरा पानी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। यह फैसला केवल शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा असर पिछड़ावाद की राजनीति पर भी पड़ा है। खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को इससे ऐसा झटका लगा है, जिसे पार्टी के भीतर एक बड़े राजनीतिक अवसर के हाथ से निकल जाने के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, सत्ता से दूर चल रही राजद को यूजीसी के नए नियमों में एक ऐसा मुद्दा नजर आया था, जिसके सहारे वह बिहार की राजनीति को एक बार फिर ‘मंडल युग’ की धुरी पर ले जा सकती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक ने उस रणनीति पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। सामाजिक न्याय बनाम पिछड़ावाद की राजनीति बिहार की राजनीति में पिछड़ावाद का उदय कर्पूरी ठाकुर के आरक्षण आंदोलन से हुआ और इसे लालू प्रसाद यादव ने ‘सामाजिक न्याय’ का नाम देकर चरम तक पहुंचाया। यही राजनीति लंबे...
बिहार में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बदलाव: अब थानेदार नहीं रुकवा सकेंगे घेराबंदी या निर्माण, 1 फरवरी से लागू होगा नया नियम
Bihar, State

बिहार में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बदलाव: अब थानेदार नहीं रुकवा सकेंगे घेराबंदी या निर्माण, 1 फरवरी से लागू होगा नया नियम

बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को लेकर नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला लिया है। राज्य में लंबे समय से पुलिस की कथित मनमानी और दखल को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि अब थानेदार जमीन की घेराबंदी, दखल-कब्जा या निर्माण कार्य न तो रुकवा सकेंगे और न ही करा सकेंगे। यह नया नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका मकसद भूमि विवादों को पुलिस के बजाय राजस्व और न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाना है। डिप्टी सीएम एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा को ‘जन कल्याण संवाद’ के दौरान इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त निर्णय लिया गया। पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव की ओर से जारी संय...
पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा: फरवरी में मलाही पकड़ी, अगस्त में मीठापुर तक दौड़ेगी मेट्रो
Bihar, State

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा: फरवरी में मलाही पकड़ी, अगस्त में मीठापुर तक दौड़ेगी मेट्रो

पटना के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में मेट्रो सफर अब और लंबा व सुगम होने जा रहा है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) ने मेट्रो के विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना के मुताबिक, फरवरी 2026 में मेट्रो भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पहुंचेगी, जबकि अगस्त 2026 तक न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (ISBT) से मीठापुर तक मेट्रो परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल पटना मेट्रो का परिचालन लगभग 2.9 किलोमीटर के दायरे में सीमित है, लेकिन अगस्त तक यह दायरा बढ़कर 9.322 किलोमीटर हो जाएगा। इस विस्तार से शहर के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। पुणे से किराए पर आएगी मेट्रो ट्रेन संसाधनों की कमी को देखते हुए PMRC ने पुणे मेट्रो से तीन कोच वाली एक मेट्रो ट्रेन किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी तरह की व्यवस्था वर्तमान मेट...
पैसा लगाओ, सोने की बारिश करा दूंगी! इंदौरी युवती के जाल में फंसे बिहार के कारोबारी, 85 लाख की साइबर ठगी
Bihar, State

पैसा लगाओ, सोने की बारिश करा दूंगी! इंदौरी युवती के जाल में फंसे बिहार के कारोबारी, 85 लाख की साइबर ठगी

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डिजिटल गोल्ड में निवेश का झांसा देकर इंदौर की एक युवती ने बिहार के दो कारोबारियों से करीब 85 लाख रुपये की ठगी कर ली। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई यह दोस्ती देखते-देखते बड़े आर्थिक नुकसान में बदल गई। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर महेश्वर मार्केट का है। यहां के रहने वाले कारोबारी नीलय भारती और उनके मित्र श्याम बाबू सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर निवासी युवती समानता कश्यप ने अपने जाल में फंसाया। युवती ने खुद को गोल्ड-सिल्वर निवेश की विशेषज्ञ बताते हुए डिजिटल गोल्ड में निवेश कराने का भरोसा दिलाया और “पैसे की अच्छी बारिश” का लालच दिया। पुलिस के अनुसार, युवती की बातों में आकर नीलय भारती ने अलग-अलग किस्तों में 82.59 लाख रुपये, जबकि श्याम बाबू सिंह ने 2 लाख रुपये से अधिक की रकम निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दी। यह...
पटना में नहीं रहने दूंगा! दारोगा के परिवार को खुली चुनौती, बेटे को उठाने की धमकी
Bihar, State

पटना में नहीं रहने दूंगा! दारोगा के परिवार को खुली चुनौती, बेटे को उठाने की धमकी

पटना। राजधानी पटना के राजाबाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक पुलिस अधिकारी की बेटी के साथ सरेआम बदसलूकी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता बैंक में कार्यरत है और उसका आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ गंदी हरकत की, बल्कि विरोध करने आए उसके भाई को भी बेरहमी से पीटा। यह घटना समनपुरा इलाके में हुई। पीड़िता ने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसका पीछा कर रहे थे और लगातार उसे परेशान कर रहे थे। गुरुवार को विरोध करने पर आरोपियों ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में खुली धमकी हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी हमलावरों के हौसले नहीं पस्त हुए। उन्होंने पुलिस के सामने ही युवती के भाई को पीटा और मां-बेटी को पटना से भगा देने या घर से उठा लेने की खुली धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे और डर म...