Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

झारखंड में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर

रवि सिन्हा, रांची: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों पर बना गहरा दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ पिछले 6 घंटों में 5 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ा और सोमवार सुबह 08:30 बजे IST पर चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसका असर झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि, सोमवार सुबह से ही रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य बना रहा।

तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति शुरू होने की संभावना
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिसंबर से झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दितवाह’ के कारण पिछले कुछ दिनों से ठंड में आंशिक राहत मिली थी।

राज्य में तापमान की स्थिति:

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 29.8°C, चाईबासा
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 10.3°C, गुमला

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। 3 दिसंबर को भी सुबह कोहरा या धुंध रहने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। 4 से 7 दिसंबर तक सुबह कोहरा या धुंध बनी रहेगी, और दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

खास जानकारी: झारखंडवासियों को ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गर्म कपड़ों का प्रबंध करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply