Thursday, June 4

This slideshow requires JavaScript.

बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार पर संकट, तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना

पटना/नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें पटना एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ देखा गया। तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी घोटाला केस में सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है।

This slideshow requires JavaScript.

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य सदस्य आरोपी हैं। आरोप रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के होटल आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़े हैं।

राबड़ी देवी ने जज पर लगाया पक्षपात का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर जज विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने सुनवाई किसी अन्य जज के अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की है। राबड़ी देवी का कहना है कि जज पूर्व निर्धारित तरीके से केस को आगे बढ़ा रहे हैं और उनका न्यायिक दृष्टिकोण निष्पक्ष नहीं है।

दैनिक सुनवाई की याचिका पहले ही खारिज
इसके पहले लालू यादव और राबड़ी देवी ने दैनिक सुनवाई को स्थगित करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे 11 नवंबर को अदालत ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने इसे “सुनवाई योग्य या न्यायोचित नहीं” करार दिया।

राजनीतिक संकट भी बढ़ा
बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद लालू परिवार में चल रही कलह भी सुर्खियों में है। बेटी रोहिणी यादव ने परिवार और पार्टी छोड़ दी है, जबकि बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।

इस तरह आईआरसीटीसी घोटाला केस और राजनीतिक असंतोष दोनों ने लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply