Sunday, July 19

This slideshow requires JavaScript.

ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट-2026 में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया उज्जैन का मान

उज्जैन। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, उज्जैन के प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट (NEET)-2026 परीक्षा में 99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय एवं उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

This slideshow requires JavaScript.

ऋषभ पाटीदार की इस सफलता के पीछे उनका निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सतत सहयोग रहा। कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील खत्री, सचिव दिलीप धनवानी, श्रीमती नीलम खत्री, प्राचार्या डॉ. सरोज शुक्ला एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्टाफ ने ऋषभ पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋषभ भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर विद्यालय, परिवार और देश का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऋषभ की यह सफलता ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply