

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय महत्व वाले स्थानों पर मंत्रिपरिषद बैठकों का आयोजन करने की पहल को देश में एक अनूठा नवाचार माना जा रहा है।

अब तक जबलपुर, सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर राजवाड़ा, पचमढ़ी, खजुराहो तथा नागलवाड़ी में कैबिनेट बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
इन बैठकों का उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और महान व्यक्तित्वों को सम्मान देना तथा स्थानीय क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान करना है।


