Saturday, July 18

This slideshow requires JavaScript.

महिला एवं बाल विकास विभाग के छह राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है।

This slideshow requires JavaScript.

इन पुरस्कारों में रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार तथा अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार शामिल हैं।

विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा किए जा सकते हैं।

Leave a Reply