Saturday, July 18

This slideshow requires JavaScript.

किसानों से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा कराने की अपील

इंदौर, 18 जुलाई 2026। किसान कल्याण विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक कराने की अपील की है।

This slideshow requires JavaScript.

विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव, अनियमित वर्षा, सूखा, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए।

किसानों से कहा गया है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निकटतम बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप अथवा अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से समय रहते बीमा कराएं।

Leave a Reply