Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

जनगणना कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार ने अधिकारियों और प्रगणकों को दिए कड़े निर्देश

इंदौर, 12 मई 2026।
इंदौर नगर निगम क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्य के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर एवं जनगणना प्रभारी अधिकारी नवजीवन विजय पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में उदासीनता बरतने वाले प्रगणकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में श्री पवार ने जनगणना कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किए जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से उन प्रगणकों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिन्होंने अब तक अपना दायित्व शुरू नहीं किया है। श्री पवार ने कहा कि जनगणना कार्य में देरी या लापरवाही प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती है, इसलिए प्रत्येक प्रगणक अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए।

अपर कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जो प्रगणक अब तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए। लगातार अनुपस्थित रहने वाले प्रगणकों के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा कराया जाए, ताकि शासन की प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Leave a Reply