Tuesday, February 24

MCL भर्ती 2026: सरकारी कंपनी में ₹51,000 तक बेसिक सैलरी वाली नौकरी, 667 पदों पर आवेदन आमंत्रित

रायपुर/नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: भारत सरकार की कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर ओवरमैन, माइनिंग सरदार, सर्वेयर, ट्रांसलेटर और टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक पदानुसार ₹41,966 से ₹51,103 तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

भर्ती विवरण

  • कंपनी: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)

  • कुल पद: 667

  • आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026, सुबह 10 बजे

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अप्रैल 2026

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

  • चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT); पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.mahanadicoal.in

पदवार योग्यता

  • जूनियर ओवरमैन: माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री। वैध ओवरमैन प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड और गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट अनिवार्य।

  • माइनिंग सरदार: 12वीं या माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा/डिग्री। भूमिगत/ओपन खानों का अनुभव, फर्स्ट एड और गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट आवश्यक।

  • सर्वेयर: 12वीं या माइनिंग/माइन सर्वेइंग में 3 साल का डिप्लोमा/डिग्री। भूमिगत खानों का अनुभव।

  • ट्रांसलेटर: बी.ए या समकक्ष; हिन्दी-अंग्रेजी में दक्षता; सरकारी डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता।

  • टेक्नीशियन (पैथोलॉजी): मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिप्लोमा।

पदवार सैलरी

  • जूनियर ओवरमैन: ₹47,300

  • माइनिंग सरदार: ₹47,300

  • सर्वेयर: ₹51,103

  • ट्रांसलेटर: ₹41,966

  • टेक्नीशियन: ₹47,330

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

  • शिक्षा प्रमाण पत्र (10वीं मार्कशीट, डिप्लोमा/डिग्री, डिग्री मार्कशीट)

  • जाति प्रमाण पत्र (OBC (NCL)/SC/ST), ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर

आवेदन करने वाले उम्मीदवार MCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply