Tuesday, February 24

सरकारी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स की भर्ती 2026: 40 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी 30,000 रुपये

कोलकाता, 24 फरवरी 2026: नर्सिंग पेशे में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर। चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) ने स्टाफ नर्स के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 है।

This slideshow requires JavaScript.

भर्ती का विवरण

संस्था पद का नाम कुल रिक्तियां विभाग आवेदन लिंक अधिकतम उम्र सैलरी
चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) स्टाफ नर्स 40 नर्सिंग cnci.ac.in 35 वर्ष 30,000/- प्रति माह

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअल बेस पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज़ सत्यापन और संस्थान की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता और अनुभव

  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) के साथ ऑन्कोलॉजी नर्सिंग डिप्लोमा होना आवश्यक।

  • बेसिक या पोस्ट-बेसिक BSc नर्सिंग वाले उम्मीदवार भी आवेदन योग्य हैं।

  • 50 बेड के अस्पताल में 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदक इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

  • अधिकतम आयु 35 वर्ष तक हो।

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण भरने होंगे।

  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करना होगा।

  • सही तरीके से फॉर्म भरने के बाद इसे सेव कर दें।

कोलकाता के इस प्रतिष्ठित कैंसर संस्थान में नौकरी पाने का यह अवसर नर्सिंग पेशे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply