Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

रेलवे ALP भर्ती 2026: 11,000 से अधिक पदों पर होगी असिस्टेंट लोको पायलट की नई भर्ती, आरआरबी ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की 11,127 से अधिक नई वैकेंसी को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

This slideshow requires JavaScript.

जोन वाइज रिक्तियां

नई भर्ती में विभिन्न जोनल रेलवे के लिए मंजूर पदों का विवरण इस प्रकार है:

जोनल रेलवे वैकेंसी संख्या
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्स रेलवे 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
नॉर्थन रेलवे 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउथर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 6
कुल 11,127

योग्यता और आयुसीमा

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या ITI/एसएसएलसी प्लस NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप। ट्रेडों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, वायरमैन, एयर कंडीशनिंग मैकेनिक आदि शामिल हैं।

  • आयुसीमा: 18 से 30 वर्ष तक। आरक्षित वर्ग को रेलवे नियमों के अनुसार छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगा। दोनों CBT में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू होगी।

वेतन और भत्ते

सहायक लोको पायलट को 7वें वेतन स्तर के अनुसार लेवल-2 पर प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे कुल मंथली पैकेज और आकर्षक बन जाएगा।

रेलवे में नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस चेक करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

Leave a Reply