Saturday, February 21

मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ रोम में मना रही हैं छुट्टी, पहली बार वायरल हुई रोमांटिक फोटो

मुंबई/रोम: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने लंबे समय तक अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। अब उनका नाम कथित हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोनों रोम के प्रसिद्ध त्रेवी फाउंटेन के पास सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। मलाइका काले रंग की ड्रेस में क्लासी और स्टाइलिश दिख रही थीं, वहीं हर्ष गहरे रंग के ट्रेंच कोट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। फोटो के वायरल होते ही फैंस और इंटरनेट पर डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कुछ लोग मान रहे हैं कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक संभावित पीआर तस्वीर भी हो सकती है।

हर्ष मेहता कौन हैं?

हर्ष मेहता कथित तौर पर एक संपन्न परिवार से हैं और पेशे से हीरा व्यापारी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हर्ष मलाइका के मैनेजर भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर मलाइका के साथ देखा जाता है। दोनों को पहली बार मुंबई में एक कॉन्सर्ट में देखा गया था, जिसके बाद से दोनों की जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी।

एयरपोर्ट पर देखे गए दोनों

मलाइका और हर्ष को हाल ही में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। दोनों शुरू में अलग-अलग चलकर तस्वीरें बचाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन बाद में पैपराजी ने उन्हें एक ही कार में बैठे हुए कैद कर लिया। इस तरह लगातार एक साथ दिखने की वजह से दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की अटकलें और तेज हो गईं।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप

मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई। कहा जा रहा था कि दोनों में से कोई एक शादी के लिए तैयार नहीं था, जिससे संबंध खत्म हो गए। 2024 में, दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन ने खुद को ‘सिंगल’ घोषित किया था। मलाइका ने ईटाइम्स को बताया कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर कभी खुलकर चर्चा नहीं की है और पिछले साल उनके लिए कई कारणों से मुश्किल भरा रहा।

फैंस के लिए यह जोड़ी और उनकी रोमांटिक तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Reply