Saturday, February 21

रणवीर सिंह को धमकी देने वाले हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस, पुलिस तलाश में जुटी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ़ हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस अब इस गैंग के गुर्गे की सक्रिय तलाश कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

मामला क्या है

हाल ही में रणवीर सिंह को हैरी बॉक्सर ने एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। यह नोट रणवीर के मैनेजर विजय सुब्रमण्यन को अमेरिका के नंबर से मिला था। पुलिस ने वॉइस नोट की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा से संपर्क किया, और आवाज की पुष्टि हैरी बॉक्सर से हुई।

पुलिस कार्रवाई

क्राइम ब्रांच ने 17 फरवरी को हैरी बॉक्सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच साउथ रीजन साइबर सेल और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) कर रही हैं। पुलिस ने रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें शूटिंग और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

धमकी भरे वॉइस नोट का विवरण

वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने किसी बात पर मुकर गए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। नोट में कहा गया:

“रणवीर सिंह तू कुछ बात बोलके मुकर गया ना ठीक है, या तो तू उस बात पर वापस आजा, नहीं तो परिणाम तुझे बताएंगे। रोहित शेट्टी और तू लाइन पर आजा… और पूरे बॉलीवुड को बोल रहे हैं। आज जो पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है, उसकी जिम्मेदारी हमने ली है।”

पुलिस इस मामले में विदेशी हैंडलर आरजू बिश्नोई की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो कथित रूप से भारत के बाहर से शूटरों को निर्देश और लॉजिस्टिक्स मुहैया कराता है।

हैरी बॉक्सर कौन है?

हरिचंद्र उर्फ़ हैरी बॉक्सर ने पहले पुलिस में भर्ती होने की तैयारी की थी और बॉक्सिंग का अभ्यास भी किया। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा और धमकी देने का काम करने लगा। उसके खिलाफ राजस्थान के सीकर, ढोलपुर, जयपुर, करौली और अलवर में हत्या और हमले के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई रणवीर सिंह की सुरक्षा और बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply