
मुंबई: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से महज दो हफ्ते पहले ही शो के विनर को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इस बीच मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने पॉडकास्ट में भविष्यवाणी की है कि इस बार शो के विजेता गौरव खन्ना हो सकते हैं।
फराह खान ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सीजन अब गौरव खन्ना का शो बनता जा रहा है। हर कोई उन पर अटैक कर रहा है, लेकिन उन्होंने खुद को बहुत सम्मानजनक तरीके से हैंडल किया। कोई गाली-गलौज नहीं कर रहे, और उनका खेल सभी के लिए साफ दिखाई दे रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि टॉक्सिक प्रतियोगियों के बढ़ते व्यवहार से शो में मनोरंजन और बढ़ जाएगा।
यह पहली बार नहीं है जब फराह खान ने सटीक भविष्यवाणी की हो। पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में उन्होंने करणवीर मेहरा के बारे में कहा था कि वह शो के विजेता बन सकते हैं, और उनका अंदाजा बिल्कुल सही साबित हुआ था। करणवीर ने ही ट्रॉफी अपने नाम की थी।
गौरव खन्ना इस सीजन अपनी रणनीति, संयम और सम्मानजनक व्यवहार के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फराह खान की भविष्यवाणी के बाद उनके फैंस उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जीत के लिए चर्चा जोर पकड़ चुकी है।
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा, और अब सभी की निगाहें गौरव खन्ना और अन्य प्रतियोगियों पर टिक गई हैं।