Friday, July 10

This slideshow requires JavaScript.

एआई समिट में सुंदर पिचाई ने उठाया भारत GI कॉफी का स्वाद

नई दिल्ली: राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट 2026 में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। इस दौरान वे भारत GI कॉफी लाउंज में पहुंचकर भारत की खास GI कॉफी का आनंद लेते नजर आए।

This slideshow requires JavaScript.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “जब सुंदर पिचाई एक सिप के लिए आते हैं, तो आपको पता चलता है कि यह सच में इसके लायक है! दुनिया भारत में एआई इंपैक्ट समिट 2026 में भारत GI कॉफी के लिए एक कप उठा रही है।”

भारत GI क्या है?

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने भारत की खास विरासत और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भारत GI (Geographical Indication) पहल शुरू की है। इस पहल के तहत भारत के विशिष्ट प्रोडक्ट्स को ‘ए वर्ल्ड एक्सक्लूसिव’ के रूप में प्रमोट किया जाता है।

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत GI पहल की शुरुआत इंडियन GI कॉफी से हुई है, ताकि दुनिया भर के लोग भारत की खास खुशबू और स्वाद का असली अनुभव कर सकें। गोयल ने कहा कि भारत GI उत्पाद सदियों का हुनर, कम्युनिटी का ज्ञान और विशिष्ट भूगोल का परिणाम हैं, जिन्हें दोहराया नहीं जा सकता।

एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत GI कॉफी लाउंज में यह कार्यक्रम 17 से 20 फरवरी तक जारी रहेगा।

Leave a Reply