Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

Operation Sindoor: ‘कश्मीर फाइल्स’ वाले विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे नई फिल्म, 20 साल में 9 फ्लॉप, 1 सुपरहिट

मुंबई, 19 फरवरी 2026: बॉलीवुड के विवादित फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भूषण कुमार और उनकी टी-सीरीज मूवीज के साथ हाथ मिलाया है।

This slideshow requires JavaScript.

ऑपरेशन सिंदूर का विषय

यह फिल्म पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए टारगेटेड स्ट्राइक की कहानी पर आधारित होगी। ऑपरेशन का कोडनेम ‘सिंदूर’ था, जिसमें सीमा पार नौ आतंकवादी प्रशिक्षण कैंपों को तबाह किया गया था। इस कार्रवाई में केवल आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया और इसमें ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

विवेक अग्निहोत्री का फिल्मी सफर

ग्वालियर, मध्य प्रदेश के विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 2005 में फिल्म ‘चॉकलेट’ से डायरेक्शन में कदम रखा था। उनके करियर की शुरुआती 9 में से 8 फिल्में फ्लॉप रही हैं, जिसमें गोल, बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम, जुनूनियत, द ताशकंद फाइल्स, द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में शामिल हैं।

साल 2022 में उनकी ‘द कश्मीर फाइल्स’ सुपरहिट रही और उन्हें नेशनल इंटीग्रेशन पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त अवार्ड भी मिला। अब वे इसी के बाद नए नेशनलिस्टिक प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर काम कर रहे हैं।

विवेक ने कहा

इंडिया टुडे से बातचीत में विवेक ने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं बता रहा, लेकिन एक बड़े नेशनलिस्टिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। इसे सही समय पर अनाउंसमेंट करूंगा। यह बहुत बड़ा और इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट है।”

फिल्म का प्रोडक्शन

फिल्म को टी-सीरीज मूवीज और I AM बुद्धा प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री खुद करेंगे। फिलहाल कास्ट और रिलीज डेट पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply