
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया। इस बीच पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शदाब खान ने रमजान के पाक महीने को लेकर बड़ा बयान दिया।
शदाब खान का बयान
नामियबिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शदाब ने कहा,
“रमजान अब शुरू हो गए हैं, हमारा 12th मैन तो साथ ही है।”
उन्होंने आगे बताया, “दिन के अंत में आप कुछ ही चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं, इसलिए उन्हीं पर फोकस करना चाहिए।”
इस मैच में प्लेइंग 11 में शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा को खिलाया गया था और बल्लेबाजी में बाबर आजम को नहीं उतारा गया, जो फॉर्म से बाहर चल रहे हैं।
मैच की हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई और 102 रन से हार गई।
सुपर 8 शेड्यूल
-
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
-
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान
-
28 फरवरी: श्रीलंका vs पाकिस्तान
