Thursday, February 19

हार्दिक-पंड्या, शिवम और रिंकू-अक्षर के भरोसे कप्तान सूर्या ने जताया विश्वास, सुपर 8 में बनाएंगे मैच

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर अपनी अजेयता बरकरार रखी। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम को भारतीय गेंदबाजों ने रोककर मैच अपने नाम किया। जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की प्रदर्शन क्षमता और मिडिल ऑर्डर की ताकत पर भरोसा जताया।

This slideshow requires JavaScript.

कप्तान ने क्या कहा?

सूर्यकुमार ने कहा, “ओस और परिस्थितियों के बावजूद हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया। बीच के ओवरों में विकेट का खेल समझना बहुत जरूरी है। हमारे पास हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर वाशी जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को फिनिश करने की क्षमता रखते हैं।”

शिवम दुबे की तारीफ

कप्तान ने शिवम दुबे की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने बीच के ओवरों में जिस तरह से खेला, उससे टीम पर दबाव कम हुआ। उनकी पारी की मदद से हम 190 तक पहुंच सके।”

गेंदबाजी विकल्पों और सुधार पर जोर

सूर्यकुमार ने कहा, “कभी-कभी इतने विकल्प होना सिरदर्द होता है, लेकिन अभिषेक शर्मा, हार्दिक और दुबे जैसे खिलाड़ी विकेट की मांग के अनुसार योगदान दे सकते हैं। जीत के बाद भी हम अपनी कमजोरियों पर ध्यान देंगे और टीम की तैयारी को और बेहतर बनाएंगे।”

Leave a Reply