
नई दिल्ली: अगर आप एसबीआई से रिटायर हुए हैं और फिर से बैंकिंग करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
भर्ती का विवरण
-
बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
-
पद के नाम: FLC काउंसलर्स और FLC डायरेक्टर्स
-
कुल पद: 257
-
आवेदन की शुरुआत: 5 फरवरी 2026
-
अंतिम तारीख: 26 फरवरी 2026
-
आयु सीमा: न्यूनतम 60 साल, अधिकतम 63 साल तक
-
कार्य अवधि: न्यूनतम 1 साल, अधिकतम 3 साल या 65 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले हो
-
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग + इंटरव्यू (100 अंक) + मेरिट लिस्ट
-
आधिकारिक वेबसाइट: sbi.bank.in
योग्यता
-
FLC काउंसलर्स: रिटायर्ड बैंक ऑफिसर्स (SBI/आरआरबी स्केल I-IV) या रिटायर्ड क्लेरिकल स्टाफ।
-
FLC डायरेक्टर्स: SBI/अन्य पीएसबी/आरआरबी के स्केल-II या उससे ऊपर के रिटायर्ड ऑफिसर।
-
किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता नहीं, लेकिन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की अच्छी जानकारी और स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी।
आवेदन प्रक्रिया
-
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएँ।
-
विज्ञापन संख्या CRPD/RS/2025-26/23 के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
अपनी शैक्षणिक योग्यताएं, अनुभव, पता, श्रेणी आदि भरें।
-
सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, आईडी प्रूफ, जाति/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अपलोड करें।
-
एप्लिकेशन फीस जमा करें और आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विशेष: इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
