Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

CBSE 10वीं: पेपर अच्छा नहीं गया तो घबराएं नहीं, बोर्ड ने खोला दूसरा रास्ता

नई दिल्ली: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में अगर किसी छात्र का पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं गया या अंक कम आए, तो अब छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। CBSE ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नई “दो-एग्जाम स्कीम” शुरू की है, जिसके तहत स्टूडेंट्स को सुधार का मौका मिलेगा।

This slideshow requires JavaScript.

कौन ले सकता है दूसरा मौका?

  • अगर किसी छात्र को मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस या लैंग्वेज में अंक कम आए हैं, तो वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में सुधार कर सकते हैं

  • यह सुविधा मुख्य परीक्षा में फेल या उम्मीद से कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए है।

  • जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल होते हैं, वे कंपार्टमेंट कैटेगरी में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

दूसरी बोर्ड परीक्षा कब होगी?

  • पहला एग्जाम पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

  • संभावना है कि मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल 2026 में और दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

  • दोनों परीक्षाओं का सिलेबस, पैटर्न और सवालों का फॉर्मेट एक जैसा रहेगा।

  • पहली बोर्ड परीक्षा में कम से कम चार विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य है। केवल वही छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विशेष: नई स्कीम छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने और पूरे साल का इंतजार किए बिना बेहतर अंक पाने का मौका देती है।

Leave a Reply