Wednesday, February 18

यूपी में बंपर नौकरियां: 28 फरवरी तक 20 से ज्यादा रोजगार मेले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। फरवरी 2026 में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 20 से ज्यादा रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों में फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं और उन्हें बंपर नौकरियों के मौके मिलेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

महत्वपूर्ण शहर और डेट्स

  • 19 फरवरी: देवरिया – 900 पद, NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर

  • 20 फरवरी: प्रतापगढ़ – 541 पद, सरयू इंद्रा ग्रुप ऑप इंस्टीट्यूशन

  • 21 फरवरी: प्रयागराज – 4034 पद, विवेकानंद निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

  • 21 फरवरी: गोरखपुर – 484 पद, राजकीय आईटीआई चरगावा

  • 24-26 फरवरी: मेरठ – 11,890 पद, आईटीआई विश्वविद्याय, गंगानगर

  • 25 फरवरी: सहारनपुर – 18,020 पद, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, सरकारी आईटीआई शरणपुर

  • 26 फरवरी: अयोध्या – 6338 पद, व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग, एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस

  • 28 फरवरी: जौनपुर – 3231 पद, जिला सेवायोजन कार्यालय

(पूरा शेड्यूल और शहरवार सूची आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है।)

मेले में शामिल होने की जानकारी

  • अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

  • रोजगार मेले में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले से और मेले में भी किया जा सकता है।

  • दस्तावेज़ों में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है।

विशेष: चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार और नौकरी की प्रक्रिया में इन दस्तावेजों की जांच होगी।

युवाओं के लिए यह मौका अपने करियर की दिशा बदलने का शानदार अवसर है।

Leave a Reply